मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…
..पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावुक विदाई, स्मृति चिह्न भेंटकर जताया सम्मान

पुलिस उपाधीक्षक हर्ष पाण्डेय का जनपद जौनपुर स्थानांतरण होने पर बुधवार को पुलिस लाइन चुर्क स्थित कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल समेत जनपदीय पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने हर्ष पाण्डेय को फूल-मालाएं पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही उनकी नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने सोनभद्र में उनके कार्यकाल के दौरान किए गए सराहनीय कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा और पुलिस विभाग में उनके योगदान की प्रशंसा की। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके साथ बिताए अनुभवों को साझा करते हुए उनके कार्यकाल को याद किया।

वहीं, हर्ष पाण्डेय ने सोनभद्र में बिताए समय को यादगार बताते हुए कहा कि यहां उन्हें अधिकारियों और कर्मचारियों का भरपूर सहयोग और अपनापन मिला। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

समारोह का माहौल भावुक रहा। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बेहतर भविष्य और नई जिम्मेदारी में सफलता की शुभकामनाएं देते हुए विदाई दी।