• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. 28 एवं 29 नवंबर को सभी बूथों पर चलेगा मतदाता सूची पुनरीक्षण विशेष अभियान

JK Gupta by JK Gupta
November 25, 2026
in सोनभद्र
0

ब्यूरो@जे0 के0….


कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से न रहे वंचित, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि करें सहयोग- जिलाधिकारी


Sonbhadra। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण विशेष अभियान के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने तथा कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रह जाए, इस संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए बताया कि आगामी 28 एवं 29 नवंबर को मतदाता सूची पुनरीक्षण विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहेंगे तथा प्रत्येक बूथ पर मतदाता सूची भी उपलब्ध रहेगी। अभियान के दौरान नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया भी जाएगा, जिससे मतदाता अपने नाम की पुष्टि कर सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन पात्र मतदाताओं के नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाए हैं, वे इस विशेष अभियान का लाभ उठाते हुए अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने स्तर से भी लोगों को जागरूक करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे। उन्होंने बीएलओ को भी अभियान के दौरान सक्रिय भूमिका निभाने तथा मतदाताओं को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए।

इस मैके पर मान्याता प्राप्त राजनैतिक दलो के प्रतिनिधि भाजपा से शम्भू नारायण सिंह जिला उपाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी के अनिल प्रधान जिला कार्यालय प्रभारी, अपना दल एस के नीरज सिंह पटेल जिला मीडिया सचिव, बहुजन समाज पार्टी श्याम लाल एवं श्रवण कुमार, सी0पी0आई0 एम नन्दलाल आर्य जिला मंत्री, आम आदमी पार्टी के श्री रमेश गौतम जिलाध्यक्ष,।

बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Views: 12
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

चोपन. दिव्यांगजनों को वितरित किए गए कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण, आत्मनिर्भर बनाने की पहल

Next Post

सोनभद्र. बदल रही है रॉबर्ट्सगंज की तस्वीर, आकर्षक स्वरूप में तैयार हो रहा अटल चौक

Next Post

सोनभद्र. बदल रही है रॉबर्ट्सगंज की तस्वीर, आकर्षक स्वरूप में तैयार हो रहा अटल चौक

Related Posts

  • सोनभद्र. सोनभद्र से विदा हुए सीओ हर्ष पाण्डेय, जौनपुर में संभालेंगे नई जिम्मेदारी सोनभद्र. सोनभद्र से विदा हुए सीओ हर्ष पाण्डेय, जौनपुर में संभालेंगे नई जिम्मेदारी
  • सोनभद्र. बदल रही है रॉबर्ट्सगंज की तस्वीर, आकर्षक स्वरूप में तैयार हो रहा अटल चौक सोनभद्र. बदल रही है रॉबर्ट्सगंज की तस्वीर, आकर्षक स्वरूप में तैयार हो रहा अटल चौक
  • चोपन. दिव्यांगजनों को वितरित किए गए कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण, आत्मनिर्भर बनाने की पहल चोपन. दिव्यांगजनों को वितरित किए गए कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण, आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • सोनभद्र. लोकतंत्र की आत्मा है भारतीय संविधान: अरुण कुमार सिंह सोनभद्र. लोकतंत्र की आत्मा है भारतीय संविधान: अरुण कुमार सिंह
  • ओबरा. 51 हजार दीपों से जगमगाया रेणुका घाट ओबरा. 51 हजार दीपों से जगमगाया रेणुका घाट
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement