@जे0 के0…..
— सीओ विनय प्रभाकर साहनी और कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

Sonbhadra। दुद्धी कोतवाली में तैनात दीवान का स्थानांतरण माची थाने में हो जाने के बाद कस्बा चौकी पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल को याद किया और नए कार्यस्थल पर बेहतर सेवाओं के लिए मंगलकामना की।

विदाई समारोह में मुख्य रूप से पुलिस उपाधीक्षक दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी तथा प्रभारी निरीक्षक दुद्धी विश्वनाथ प्रताप सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ कस्बा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजय सिंह, दीवान बहादुर सिंह, महिला थाना से संतु सरोज सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इसके अलावा सीओ कार्यालय के कर्मियों की भी उपस्थिति रही।

समारोह के दौरान स्थानांतरित दीवान के प्रति सम्मान और आत्मीयता व्यक्त की गई। पुलिस विभाग में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और आपसी सहयोग के महत्व को रेखांकित करते हुए सहकर्मियों ने उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
