• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन की मांग को लेकर अनुदेशकों का प्रदर्शन

JK Gupta by JK Gupta
October 11, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..14 वर्षों से सेवाएं दे रहे अनुदेशक शिक्षकों ने समान वेतन और एरियर भुगतान की उठाई मांग


परिषदीय अनुदेशक उत्थान समिति सोनभद्र के तत्वावधान में रविवार को परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशक शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन किया। लगातार प्रत्येक रविवार को हो रहे इस प्रदर्शन का नेतृत्व समिति के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार राय ने किया।

समिति के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार राय ने कहा कि अनुदेशक शिक्षक पिछले करीब 14 वर्षों से विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें नियमित शिक्षकों के समान वेतन और अन्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट ने 4 फरवरी 2026 को दिए गए अपने 46 पृष्ठों के निर्णय में अनुदेशक शिक्षकों के वेतन, बकाया एरियर और अन्य सुविधाओं को लेकर आदेश दिया था।

प्रदर्शन कर रहे अनुदेशकों का कहना है कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अब तक शासनादेश जारी नहीं किया गया है। उनका दावा है कि सरकार की ओर से दाखिल रिव्यू पिटीशन भी सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुका है। इसके बावजूद मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से अनुदेशकों में नाराजगी है।

प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखते हुए शासन से सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का शीघ्र अनुपालन कराने तथा समान वेतन, बकाया एरियर और अन्य सुविधाओं का लाभ दिलाने की मांग की।

इस दौरान विनय मौर्य, मोहित कुमार, आशुतोष सिंह, राजकुमार, वीरेंद्र यादव, चन्द्रमणी यादव, सुषुमलता, सीमा सिंह, जयप्रकाश यादव, गुंजा चौरसिया, बबिता सिंह, अरविन्द कुमार मौर्य, शशिकांत यादव, शिवांकर त्रिपाठी समेत अन्य अनुदेशक शिक्षक मौजूद रहे।

Views: 16
Post image
Previous Post

Jailer 2 Advance Booking: ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में मचाया गदर, रिलीज से पहले दुनियाभर में छापे 20 करोड़, फिल्म को मिलेगी बंपर ओपनिंग

Next Post

सोनभद्र. अंबेडकर प्रतिमा के ऊपर झूल रहे हाईटेंशन तार, हादसे की आशंका से ग्रामीण चिंतित

Next Post

सोनभद्र. अंबेडकर प्रतिमा के ऊपर झूल रहे हाईटेंशन तार, हादसे की आशंका से ग्रामीण चिंतित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement