• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Jailer 2 Advance Booking: ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में मचाया गदर, रिलीज से पहले दुनियाभर में छापे 20 करोड़, फिल्म को मिलेगी बंपर ओपनिंग

Admin by Admin
October 11, 2026
in मनोरंजन
0
Jailer 2 Advance Booking: ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में मचाया गदर, रिलीज से पहले दुनियाभर में छापे 20 करोड़, फिल्म को मिलेगी बंपर ओपनिंग


Last Updated:October 11, 2026, 19:35 IST

रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में बड़ा धमाका कर दिया है. फिल्म ने रिलीज से पहले दुनियाभर में 20 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. रजनीकांत की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को लेकर फैंस के बीच गजब का उत्साह नजर आ रहा है, जिसे देखकर यह साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत का यह सीक्वल रिकॉर्डतोड़ शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

'जेलर 2' ने रिलीज से पहले दुनियाभर में छापे 20 Cr, बॉक्स ऑफिस पर उठेगा तूफानZoom

बॉक्स ऑफिस पर उठेगा ‘जेलर 2’ का तूफान. (फोटो साभार: Sacnilk)

नई दिल्ली. सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उनकी एक्शन से भरपूर अपकमिंग फिल्म ‘जेलर 2’ रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में शानदार कमाई कर रही है. फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, जिसकी एक बड़ी झलक इसकी धमाकेदार ओवरसीज प्री-सेल्स में साफ नजर आ रही है. यह फिल्म अगले कुछ दिनों में सिनेमाघरों में गदर मचाने के लिए आ रही है.

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जेलर 2’ ने ओपनिंग डे के लिए दुनियाभर में 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रोस कलेक्शन कर लिया है. अकेले विदेशी बाजारों में इसकी एडवांस बुकिंग 17 करोड़ रुपये को पार कर चुकी है, जबकि भारत में पहले दिन की एडवांस बुकिंग करीब 3.50 करोड़ रुपये के आसपास है. एडवांस बुकिंग से हो रही कमाई से साफ है कि रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान अभी और तेज होने वाला है. वैसे फिल्म की पहले दिन की टोटल कमाई काफी हद तक टिकट खिड़की की बिक्री पर भी निर्भर करेगी.

भारत में एडवांस बुकिंग में ‘जेलर 2’ का जलवा

भारत की बात करें तो ‘जेलर 2’ ने दो शो डेट्स के लिए एडवांस बुकिंग के जरिए कुल 5.32 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं, वहीं ब्लॉक सीटों को हटाकर यह आंकड़ा 4.73 करोड़ रुपये है. फिल्म के ओपनिंग डे के लिए अकेले 3.84 करोड़ रुपये की टिकटें बिक चुकी हैं. इस रेस में चेन्नई शहर सबसे आगे चल रहा है, जहां अकेले एडवांस बुकिंग से 1.66 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन हुआ है. एडवांस बुकिंग में मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स साबित करता है कि रजनीकांत को एक बार फिर मुथुवेल पांडियन के धाकड़ अवतार में देखने के लिए फैंस कितने बेताब हैं. पहली फिल्म ‘जेलर’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद से ही इस किरदार को लेकर दर्शकों के बीच अलग ही स्तर का क्रेज बना हुआ है.

‘जेलर 2’ में रजनीकांत का एक्शन अवतार

निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी ‘जेलर 2’ में रजनीकांत का एक्शन अवतार एक बार फिर देखने को मिलेगा, जिसकी झलक ट्रेलर में दिखाई जा चुकी है. फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर का जादुई संगीत है, जिसके गानों ने पहले ही धूम मचा रखी है. राम्या कृष्णन, मोहनलाल, विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती जैसे सितारों ने सीक्वल के लिए उत्सुकता को कई गुना बढ़ा दिया है.

15 अक्टूबर को रिलीज होगी ‘जेलर 2’ मूवी

बताते चलें कि साल 2023 में आई ‘जेलर’ ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे, यही वजह है कि इसके दूसरे पार्ट से भी ट्रेड एनालिस्ट्स और फैंस को बेहद भारी उम्मीदें हैं. ओवरसीज में रिकॉर्डतोड़ एडवांस बुकिंग के बाद अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म पहले दिन घरेलू और ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर कितने नए रिकॉर्ड कायम करती है. रजनीकांत की यह मूवी 15 अक्टूबर, 2026 को सिनमाघरों में रिलीज होगी.

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

First Published :

October 11, 2026, 19:35 IST





Source link

Views: 5
Post image
Previous Post

नवरात्र पर पटना से प्रयागराज चलेगी स्पेशल ट्रेन, DDU समेत इन स्टेशनों पर होगा ठहराव, इतने बजे होगी रवाना

Next Post

सोनभद्र. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन की मांग को लेकर अनुदेशकों का प्रदर्शन

Next Post

सोनभद्र. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन की मांग को लेकर अनुदेशकों का प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement