• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

म्योरपुर. आधी रात ट्रक हादसे से मचा हड़कंप! केबिन में 4 घंटे तक फंसी रही चालक की जिंदगी, रेस्क्यू के बीच लगी आग

JK Gupta by JK Gupta
October 11, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी…..


म्योरपुर/सोनभद्र। आधी रात, तेज टक्कर और केबिन में फंसी जिंदगी! म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में शनिवार की देर रात करीब 12 बारह बजे एक भीषण सड़क हादसे ने हड़कंप मचा दिया। छत्तीसगढ़ से मक्के का बीज लेकर दिल्ली जा रहा डीसीएम ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया और पलट गया। हादसे में बिहार के औरंगाबाद निवासी 46 वर्षीय चालक जितेंद्र सिंह केबिन में बुरी तरह फंस गए। उनका पैर स्टेयरिंग में दब गया। चालक को बाहर निकालने के लिए करीब चार घंटे तक रेस्क्यू करना पड़ा। इस दौरान ट्रक में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

चार घंटे तक चला रेस्क्यू, स्टेयरिंग काटकर निकाला गया चालक:

हादसे के बाद चालक केबिन में फंसकर रह गए। उनका पैर स्टेयरिंग में दबा होने के कारण उन्हें बाहर निकालना चुनौती बन गया। पीछे से आ रहे अनुराग दूबे और उनके साथियों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। खबर मिलते ही थाना अध्यक्ष जितेंद्र सरोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कराया।

जेसीबी से नहीं बनी बात, गैस कटर से काटने की कोशिश:

चालक को बाहर निकालने के लिए पहले जेसीबी की मदद ली गई। इसके बाद गैस कटर से केबिन काटने का प्रयास किया गया। इसी दौरान ट्रक में आग लग गई। अचानक आग लगने से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पानी डालकर आग बुझाई गई। इसके बाद स्टेयरिंग काटकर चालक को बाहर निकाला जा सका।

नींद की झपकी बनी हादसे की वजह!

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चालक को नींद की झपकी आने के कारण ट्रक अनियंत्रित हुआ और पेड़ से टकराकर पलट गया। ट्रक में मक्के का बीज लदा था, जिसे छत्तीसगढ़ से दिल्ली ले जाया जा रहा था।

गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर:

रेस्क्यू के बाद घायल चालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया।

Views: 31
Post image
Previous Post

चोपन. मुकुट पूजन एवं नारद मोह मंचन के साथ चोपन रेलवे रामलीला का शुभारंभ

Next Post

पाइपलाइन अधूरी, टंकी का काम बंद.. मऊ के खुरहट में ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर

Next Post
पाइपलाइन अधूरी, टंकी का काम बंद.. मऊ के खुरहट में ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर

पाइपलाइन अधूरी, टंकी का काम बंद.. मऊ के खुरहट में ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement