संवाददाता@उपेंद्र तिवारी……

संविधान गौरव दिवस के अवसर पर डॉ. बीआर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत खजूरी स्थित बौद्ध विहार में गुरुवार को बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर करीब दस लाख रुपये की जीर्णोद्धार परियोजना का शिलान्यास किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता श्रवण सिंह गौड़, राजेश धुंसिया एवं ममता मौर्या सहित अन्य अतिथियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया।

इस अवसर पर भाजपा नेता श्रवण सिंह गौड़ ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने देश को ऐसा संविधान दिया, जो सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है। उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

बीडीओ प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह एवं अवर अभियंता शिवराज यादव ने बताया कि करीब दस लाख रुपये की लागत से होने वाले जीर्णोद्धार कार्य के तहत बाउंड्रीवाल, मुख्य गेट एवं प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक निर्माण कार्य कराए जाएंगे।

इस दौरान पूर्व नगर पंचायत प्रतिनिधि कमल कुमार कानू,ग्राम प्रधान मानिक चंद्र ‘मुन्ना’, बौद्ध विहार समिति के अध्यक्ष कालीचरण खाड़ीलकर, श्याम बिहारी, मोनू सिंह, गोरखनाथ, राकेश भारती सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।