• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. संविधान के मूल्यों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें: डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

JK Gupta by JK Gupta
November 26, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..भाजपा जिला कार्यालय में मनाया गया संविधान दिवस, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को किया गया नमन


संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय रहे।

मुख्य अतिथि डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि बाबा साहेब का पूरा जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा। उन्होंने संविधान के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और न्याय के साथ जीवन जीने का अवसर दिया। उनके विचार आज भी समाज और राष्ट्र के विकास के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि बाबा साहेब ने सामाजिक समानता, शिक्षा और अधिकारों की स्थापना के लिए जीवनभर संघर्ष किया। संविधान निर्माण में उनका योगदान देश हमेशा याद रखेगा। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संविधान की मूल भावना को आत्मसात करने और राष्ट्र एवं समाज की सेवा करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री अजीत रावत, विधायक अनिल कुमार मौर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, अशोक मिश्रा, रामलखन सिंह, जिला उपाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री अशोक मौर्या, संतोष शुक्ला, जिला मंत्री अनिल सिंह, मनोज सोनकर, अमन वर्मा, आशा विश्वकर्मा, नीरज कनौजिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Views: 7
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. 29 नवंबर को सोनभद्र के 21 गांवों में लगेगा मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे मरीजों की जांच

Related Posts

  • सोनभद्र. 29 नवंबर को सोनभद्र के 21 गांवों में लगेगा मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे मरीजों की जांच सोनभद्र. 29 नवंबर को सोनभद्र के 21 गांवों में लगेगा मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे मरीजों की जांच
  • दुद्धी. तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से अधेड़ व युवक गंभीर, एंबुलेंस के इंतजार में तड़पते रहे घायल दुद्धी. तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से अधेड़ व युवक गंभीर, एंबुलेंस के इंतजार में तड़पते रहे घायल
  • रेणुकूट. संविधान दिवस पर पिपरी थाने में पुलिसकर्मियों ने ली संविधान की शपथ रेणुकूट. संविधान दिवस पर पिपरी थाने में पुलिसकर्मियों ने ली संविधान की शपथ
  • शक्तिनगर. 30 ग्रामीण छात्राओं को मिलेगा कंप्यूटर प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की राह होगी आसान शक्तिनगर. 30 ग्रामीण छात्राओं को मिलेगा कंप्यूटर प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की राह होगी आसान
  • करमा. कसया कला में बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर बनेगी बाउंड्रीवाल, छतरी और चबूतरा करमा. कसया कला में बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर बनेगी बाउंड्रीवाल, छतरी और चबूतरा
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement