• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. 29 नवंबर को सोनभद्र के 21 गांवों में लगेगा मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे मरीजों की जांच

JK Gupta by JK Gupta
November 26, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन….


..संत रविदास स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत रेनुकूट के 11 और रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के 10 स्थानों पर होगा आयोजन, मरीजों को मुफ्त दवाएं भी मिलेंगी


ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ), काशी प्रांत एवं एनएमओ सोनभद्र की ओर से 29 नवंबर रविवार को संत रविदास स्वास्थ्य सेवा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। आरोग्य योजना और एकल अभियान के सहयोग से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ 21 स्थानों पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।

एनएमओ के जिला संगठन मंत्री एवं सेवा यात्रा के सहसंयोजक डॉ. अमित गुप्ता ने बताया की शिविर का आयोजन सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण, आवश्यक चिकित्सकीय जांच और स्क्रीनिंग की सुविधा भी मिलेगी। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ ही विभिन्न बीमारियों से बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी जाएगी।

रेनुकूट क्षेत्र में पिपरी के प्राथमिक विद्यालय शिवाखाड़, बीजपुर के प्राथमिक विद्यालय नवटोला, विध्यनगर के सामुदायिक भवन कुड़वा, जामपानी के पंचायत भवन, गोविंदपुर के प्राथमिक विद्यालय टंगापाथर, अनपरा के प्राथमिक विद्यालय बीरनबहरा, बभनी के प्राथमिक विद्यालय करकची, मूर्धवा के प्राथमिक विद्यालय बहेराडोल, गौरसिंहा के प्राथमिक विद्यालय परसहिया, कोन के प्राथमिक विद्यालय कोन और म्योरपुर के प्राथमिक विद्यालय कचन में शिविर लगाए जाएंगे।

रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में शिवद्वार के पंचायत भवन वार्तिया, गौरी शंकर के पंचायत भवन शिहुड़ी (शाहगंज), करमा के पंचायत भवन सिरसिया, मधुपुर के पंचायत भवन बाट, रामपुर के प्राथमिक विद्यालय रामपुर, चुर्क के पंचायत भवन राकी, मारकुंडी के पंचायत भवन सलखन, चोपन के प्राथमिक विद्यालय अगोरी, गुरमुरा के पंचायत भवन प्रास पानी और भरहरी के कंपोजिट विद्यालय पुरनाडीह में स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे।

आयोजकों के अनुसार इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, ताकि सामान्य बीमारियों की जांच और चिकित्सकीय परामर्श के लिए उन्हें दूर नहीं जाना पड़े। शिविर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाएं।

Views: 17
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

दुद्धी. तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से अधेड़ व युवक गंभीर, एंबुलेंस के इंतजार में तड़पते रहे घायल

Next Post

सोनभद्र. संविधान के मूल्यों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें: डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Next Post

सोनभद्र. संविधान के मूल्यों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें: डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Related Posts

  • सोनभद्र. संविधान के मूल्यों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें: डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय सोनभद्र. संविधान के मूल्यों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें: डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय
  • दुद्धी. तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से अधेड़ व युवक गंभीर, एंबुलेंस के इंतजार में तड़पते रहे घायल दुद्धी. तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से अधेड़ व युवक गंभीर, एंबुलेंस के इंतजार में तड़पते रहे घायल
  • रेणुकूट. संविधान दिवस पर पिपरी थाने में पुलिसकर्मियों ने ली संविधान की शपथ रेणुकूट. संविधान दिवस पर पिपरी थाने में पुलिसकर्मियों ने ली संविधान की शपथ
  • शक्तिनगर. 30 ग्रामीण छात्राओं को मिलेगा कंप्यूटर प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की राह होगी आसान शक्तिनगर. 30 ग्रामीण छात्राओं को मिलेगा कंप्यूटर प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की राह होगी आसान
  • करमा. कसया कला में बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर बनेगी बाउंड्रीवाल, छतरी और चबूतरा करमा. कसया कला में बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर बनेगी बाउंड्रीवाल, छतरी और चबूतरा
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement