• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

म्योरपुर. संविधान दिवस पर तीन ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का भूमि पूजन, गांवों में गूंजेगा बाबा साहेब का संदेश

JK Gupta by JK Gupta
November 27, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी….


संविधान दिवस के अवसर पर म्योरपुर विकास खंड की तीन ग्राम पंचायतों में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की पहल की गई। बुधवार को कुंडाडीह, आरंगपानी और जामपानी ग्राम पंचायतों में अंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत होने वाले विकास कार्यों का विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने भूमि पूजन कर विकास कार्यों की शुरुआत की।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत नींव है। संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है। संविधान निर्माण में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का योगदान अतुलनीय है। उनके विचार आज भी समाज को समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय की राह दिखाते हैं।

उन्होंने कहा कि अंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत होने वाले कार्य केवल निर्माण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से गांवों में बाबा साहेब के विचारों, सामाजिक समरसता और समानता का संदेश भी पहुंचेगा। उन्होंने ग्रामीणों से संविधान में दिए गए अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहने और बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने की अपील की।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जामपानी उदय, हरिकृष्ण, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहनलाल खरवार, अवर अभियंता काशी यादव, एडीओ पंचायत अजय सिंह, सुधीर, गुलाब रामबरन, गणेश जायसवाल, उज्ज्वल जायसवाल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सूरज, सचिव राघवेंद्र सिंह, संतोष राय, कुंजबिहारी, मनोज भारती, लक्ष्मी भारती, ओमप्रकाश भारती, दिनेश भारती, छन्नू राम और बेचन राम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Views: 9
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

चोपन. बेरियर के पास दो हाइवा में जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक गंभीर घायल

Related Posts

  • चोपन. बेरियर के पास दो हाइवा में जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक गंभीर घायल चोपन. बेरियर के पास दो हाइवा में जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक गंभीर घायल
  • सोनभद्र. बकरी पालन का मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण, 2 दिसंबर से शुरू होगा 12 दिवसीय कार्यक्रम सोनभद्र. बकरी पालन का मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण, 2 दिसंबर से शुरू होगा 12 दिवसीय कार्यक्रम
  • सोनभद्र. एमएसपी की कानूनी गारंटी और कर्जमाफी को लेकर किसान सभा ने बुलंद की आवाज सोनभद्र. एमएसपी की कानूनी गारंटी और कर्जमाफी को लेकर किसान सभा ने बुलंद की आवाज
  • दुद्धी. संविधान गौरव दिवस पर बौद्ध विहार में दस लाख की जीर्णोद्धार परियोजना का शिलान्यास दुद्धी. संविधान गौरव दिवस पर बौद्ध विहार में दस लाख की जीर्णोद्धार परियोजना का शिलान्यास
  • सोनभद्र. होनी ऐसी की आभास ना हो काल का; कोयले की राख बना शरीर, पहचानना भी हुआ दुर्लभ सोनभद्र. होनी ऐसी की आभास ना हो काल का; कोयले की राख बना शरीर, पहचानना भी हुआ दुर्लभ
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement