• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. बकरी पालन का मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण, 2 दिसंबर से शुरू होगा 12 दिवसीय कार्यक्रम

JK Gupta by JK Gupta
November 27, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सोनभद्र की पहल, प्रशिक्षण के साथ भोजन और आवास की भी मिलेगी सुविधा


ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), सोनभद्र की ओर से बकरी पालन का निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत इच्छुक अभ्यर्थियों को 12 दिनों तक बकरी पालन से संबंधित विभिन्न तकनीकी और व्यावसायिक जानकारियां दी जाएंगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत 2 दिसंबर 2026 से होगी।

संस्थान के निदेशक विशाल खन्ना के अनुसार प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को बकरियों की विभिन्न नस्लों एवं उनकी विशेषताओं, आहार और पोषण प्रबंधन, वैज्ञानिक तरीके से शेड निर्माण, टीकाकरण, स्वास्थ्य देखभाल तथा आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा उद्यमिता विकास, व्यवसाय प्रबंधन, डिजिटल मार्केटिंग और ऑनलाइन बिक्री के गुर भी सिखाए जाएंगे, ताकि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थी अपना स्वरोजगार शुरू कर सकें।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को निःशुल्क भोजन और छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही पात्रता और बैंक के निर्धारित नियमों के अनुसार स्वरोजगार के लिए ऋण सहायता प्राप्त करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा।

प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता हिंदी पढ़ने-लिखने की होनी चाहिए। आवेदन के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षिक प्रमाण पत्र और पासपोर्ट आकार के चार फोटो की स्वप्रमाणित छायाप्रति जमा करनी होगी।

इच्छुक अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 7992133781, 7275323830 और 6386112104 पर संपर्क कर सकते हैं। संस्थान का पता लोढ़ी टोल प्लाजा के पीछे, सरकारी आईटीआई के पास, लोढ़ी, सोनभद्र है।

Views: 19
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. एमएसपी की कानूनी गारंटी और कर्जमाफी को लेकर किसान सभा ने बुलंद की आवाज

Next Post

चोपन. बेरियर के पास दो हाइवा में जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक गंभीर घायल

Next Post

चोपन. बेरियर के पास दो हाइवा में जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक गंभीर घायल

Related Posts

  • म्योरपुर. संविधान दिवस पर तीन ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का भूमि पूजन, गांवों में गूंजेगा बाबा साहेब का संदेश म्योरपुर. संविधान दिवस पर तीन ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का भूमि पूजन, गांवों में गूंजेगा बाबा साहेब का संदेश
  • चोपन. बेरियर के पास दो हाइवा में जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक गंभीर घायल चोपन. बेरियर के पास दो हाइवा में जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक गंभीर घायल
  • सोनभद्र. एमएसपी की कानूनी गारंटी और कर्जमाफी को लेकर किसान सभा ने बुलंद की आवाज सोनभद्र. एमएसपी की कानूनी गारंटी और कर्जमाफी को लेकर किसान सभा ने बुलंद की आवाज
  • दुद्धी. संविधान गौरव दिवस पर बौद्ध विहार में दस लाख की जीर्णोद्धार परियोजना का शिलान्यास दुद्धी. संविधान गौरव दिवस पर बौद्ध विहार में दस लाख की जीर्णोद्धार परियोजना का शिलान्यास
  • सोनभद्र. होनी ऐसी की आभास ना हो काल का; कोयले की राख बना शरीर, पहचानना भी हुआ दुर्लभ सोनभद्र. होनी ऐसी की आभास ना हो काल का; कोयले की राख बना शरीर, पहचानना भी हुआ दुर्लभ
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement