संवाददाता@कृपा शंकर पांडेय…..

चोपन रेलवे रामलीला का शुभारंभ मुकुट पूजन एवं नारद मोह लीला के मंचन के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मध्य रेलवे के मंडल यातायात प्रबंधक रणजीत कुमार ने फीता काटकर किया। इसके पश्चात विधि-विधान से मुकुट पूजन संपन्न हुआ और रामलीला मंचन का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष विद्याशंकर पांडेय सहित नरसिंह तिवारी, संजीव तिवारी, उमेश सिंह, हीरालाल वर्मा, सत्येंद्र आर्य, कपिल, सुरेश जायसवाल, राजन जायसवाल, पिंटू जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल, दिनेश गर्ग, अमित सिंह एवं सुनील सिंह समेत नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का रामलीला समिति के अध्यक्ष कमलकिशोर सिंह ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। वहीं, मंच का सफल संचालन संजय चेतन ने किया।
मुकुट पूजन और नारद मोह के मंचन के साथ रामलीला का शुभारंभ होने से क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।