• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. 290.50 करोड़ रुपये से सोनभद्र में बिछेगा सड़कों का जाल, औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार

JK Gupta by JK Gupta
October 10, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0….


— योगी सरकार की औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना के तहत 13 सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया


Sonbhadra। औद्योगिक विकास को गति देने और आवागमन की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए योगी सरकार सोनभद्र में सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर जोर दे रही है। औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना के तहत जिले में 13 सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव जिला प्रशासन ने शासन को भेजे हैं। यह प्रस्ताव औद्योगिक क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने, भारी वाहनों के सुगम आवागमन और स्थानीय लोगों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इससे जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही परिवहन व्यवस्था को भी मजबूती भी मिलेगी।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि औद्योगिक जरुरतों और स्थानीय आवागमन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में सड़क निर्माण के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। किरहुलिया से महुली विहार बॉर्डर तक 12 किलोमीटर सड़क के निर्माण के लिए 47.76 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। वहीं, चेरुई से मारकुंडी जूनियर हाईस्कूल तक 6.4 किलोमीटर सड़क के निर्माण पर 24.32 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। खड़िया से वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग तक आठ किलोमीटर सड़क का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिस पर 23 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का अनुमान है।

चुर्क में दो फोरलेन लिंक रोड बनाने का प्रस्ताव: औद्योगिक परिवहन को सुगम बनाने के लिए चुर्क क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण फोरलेन लिंक रोड के निर्माण की योजना है। 4.9 किलोमीटर लंबी चुर्क सीमेंट फैक्ट्री लिंक रोड के लिए 49.95 करोड़ रुपये और 4.84 किलोमीटर लंबी चुर्क-भिलाई बंधी रोड के लिए 49.85 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। इन सड़कों के निर्माण से चुर्क सीमेंट फैक्ट्री तक भारी वाहनों की आवाजाही अधिक सुगम हो सकेगी। इससे औद्योगिक परिवहन में लगने वाले समय और परिचालन संबंधी परेशानियों को कम करने में मदद मिल सकती है।

59 करोड़ से पटवध-बसुहारी मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव : इसके अतिरिक्त 31 किलोमीटर लंबे पटवध-बसुहारी मार्ग के निर्माण के लिए 58.88 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है। बर्दिया लिंक रोड के लिए 12 करोड़ रुपये, बिल्ली मारकुंडी स्थित तेज स्टोन क्रेशर प्लांट से विजय आईटीआई तक सड़क निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपये तथा मीना बाजार घुरमा फीडर से मारकुंडी के कुनियांव टोला तक 7.5 किलोमीटर सड़क के लिए 15.99 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं।

डाला क्षेत्र में भी सड़क संपर्क बेहतर करने की योजना है। यहां एक किलोमीटर सड़क के निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये तथा बग्गा नाला से डिग्री कॉलेज रोड तक लगभग 3.5 किलोमीटर सड़क के लिए 80 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। नधिरा से बखिरवा तक 10 किलोमीटर सड़क के निर्माण के लिए 1.60 करोड़ रुपये और ओबरा में एक अन्य सड़क के निर्माण के लिए 35 लाख रुपये का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है।

चार स्वीकृत प्रस्तावों पर जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य : जिलाधिकारी ने बताया कि पूर्व में भेजे गए सड़क निर्माण के चार प्रस्तावों को शासन से वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि एक अन्य प्रस्ताव स्वीकृति की प्रक्रिया में है। जिन सड़कों को वित्तीय स्वीकृति मिल गई है, उनका निर्माण जल्द शुरू कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। योगी सरकार की प्राथमिकता के अनुरूप सड़क नेटवर्क का विस्तार सोनभद्र में औद्योगिक गतिविधियों, माल परिवहन और आमजन की आवाजाही को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। बेहतर सड़क संपर्क से औद्योगिक इकाइयों को परिवहन सुविधा मिलने के साथ स्थानीय क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और जिले के आर्थिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Views: 3
Post image
Previous Post

जब तक मंदिर नहीं, तब तक दर्शन नहीं, कृष्ण जन्मभूमि को लेकर संत ने ली भीष्म प्रतिज्ञा

Next Post

‘नई नवेली’ का रहस्यमयी गाना रिलीज, यामी गौतम का दिखा ‘मोहिनी’ अवतार, झलक देखते ही फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

Next Post
‘नई नवेली’ का रहस्यमयी गाना रिलीज, यामी गौतम का दिखा ‘मोहिनी’ अवतार, झलक देखते ही फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

'नई नवेली' का रहस्यमयी गाना रिलीज, यामी गौतम का दिखा 'मोहिनी' अवतार, झलक देखते ही फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement