Last Updated:
यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म ‘नय्यी नवेली’ का हर गाना फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा रहा है. यामी का तो इस फिल्म में अलग ही अवतार नजर आ रहा है. अब फिल्म का एक और गाना रिलीज हो चुका है. फिल्म का नया गाना ‘द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी’ रिलीज कर दिया गया है. इस थीम सॉन्ग में यामी के किरदार मोहिनी की दुनिया की झलक देखने को मिलती है. यामी का ये रूप देखकर फैंस की एक्साइटमेंट का ठिकाना नहीं है.
चौंकाने वाला है यामी का लुक (फोटो – youtube/grab)
नई दिल्ली. यामी गौतम मच अवेटेड फिल्म ‘नई नवेली’ का नया गाना सामने आ चुका है.यामी का फिल्म में रोल तो काफी चौंकाने वाला है. पहले फिल्म का पहला गाना ‘भाभी तबाही’ फिर दूसरा ‘फटा पटाखा’ और अब फिल्म का तीसरा गाना ‘द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी’ रिलीज हो चुका है. गाना सामने आते ही छा गया है. इस गाने की लोगों के बीच चर्चा भी हो रही है. इस गाने में यामी का मोहनी अवतार देखने को मिल रहा है.
यामी फिल्म ‘नई नवेली’ में लीड रोल में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में वह एक अलग ही अवतार में नजर आने वाली हैं,जो उन्होंने इससे पहले कभी नहीं निभाया. यह एक फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर है, जिसे बालाजी मोहन ने डायरेक्ट किया है.फिल्म में यामी गौतम के अलावा आदिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवर, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुष्मिता मुखर्जी, प्रतीक पचोरी, अक्षत सिंह, बबीता पांडे, अजय पाल और नीरज सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
रहस्यमयी है यामी का ये गाना
जी. वी. प्रकाश कुमार के संगीत से सजे इस गाने में देसी धुनों के साथ रहस्य, मस्ती और फैंटेसी का रंग भी नजर आता है.यामी की ये फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. ‘द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी’ के जरिए मेकर्स ने फिल्म के माहौल को दर्शकों के सामने लाने की कोशिश की है. गाने में यामी गौतम अवस्थी परिवार के बीच नजर आती हैं, जिसकी सामान्य-सी दिखने वाली जिंदगी में धीरे-धीरे कुछ अजीब और अप्रत्याशित घटनाएं होने लगती हैं. गाने के विजुअल्स कहानी के रहस्यमय और काल्पनिक पहलू की ओर इशारा करते हैं, हालांकि फिल्म की कहानी से जुड़े बड़े राज अभी सामने नहीं आए हैं.
इन सिंगर्स ने दी आवाज
यामी का ये नया थीम सॉन्ग फिल्म के म्यूजिक को एक अलग अंदाज देता है. इसे जी म्यूजिक कंपनी ने रिलीज किया है और यह प्रमुख म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर भी है. इस गाने में कोरस का भी खास इस्तेमाल किया गया है. पुरुष कोरस में सुगंध शेखर, अभिजीत राव और श्रीधर रमेश की आवाजें सुनाई देती हैं. वहीं, महिला कोरस की जिम्मेदारी फातिमा हेन्ना, ऐश्वर्या अनिल कुमार और इंदु सनथ ने संभाली है. गाने को जी. वी. प्रकाश कुमार ने कंपोज और प्रोड्यूस किया है. इसके संगीत में हल्के-फुल्के अंदाज के साथ रहस्य का एहसास भी रखा गया है, जो फिल्म की फैंटेसी वाली दुनिया के अनुरूप है.
बता दें कि निर्देशक बालाजी मोहन ने इस फिल्म के बारे में बताते हुए कहा कि फिल्म की कहानी में पारिवारिक रिश्तों की सहजता और एक अनोखी काल्पनिक दुनिया का मेल देखने को मिलेगा. उनकी कोशिश थी कि थीम सॉन्ग से फिल्म के दोनों पहलुओं का अंदाजा मिले, लेकिन कहानी के अहम हिस्सों का खुलासा न हो.उन्होंने बताया कि फिल्म की शुरुआत में अवस्थी परिवार एक आम परिवार की तरह दिखाई देता है. लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, उनकी जिंदगी में ऐसे मोड़ आते हैं जो दर्शकों को चौंका सकते हैं. निर्देशक के अनुसार, गाने के संगीत में रहस्य और शरारत का संतुलन इसी वजह से रखा गया है.
About the Author
.jpeg?impolicy=website&width=52&height=52)
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
और पढ़ें
