• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह का सोनभद्र में प्रथम आगमन, विपक्ष पर साधा निशाना

JK Gupta by JK Gupta
October 10, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0….


— एमएलसी और आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दौरा अहम, बोले—हार दिखने पर संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाता है विपक्ष


Sonbhadra। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह शनिवार को अपने प्रथम जनपद आगमन पर सोनभद्र पहुंचे। आगामी एमएलसी चुनाव और विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनके दौरे को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता व संचालन जिला महामंत्री संतोष शुक्ला ने किया। इस दौरान जिला प्रभारी कौशलेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे।

इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की। बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।

रमेश सिंह ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि जब विपक्षी दलों को चुनाव में अपनी हार दिखाई देने लगती है तो वे संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने लगते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है, जबकि विपक्ष के पास न तो मजबूत संगठन है और न ही जमीनी स्तर पर पर्याप्त कार्यकर्ता।

राम मंदिर के मुद्दे पर भी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि अयोध्या आंदोलन का इतिहास देश की जनता भूली नहीं है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या जाने को लेकर भी तीखी टिप्पणी की।

रमेश सिंह ने कहा कि “अखिलेश यादव अयोध्या क्या जाएंगे, उनका इतिहास रहा है कि वहां की नदियों का पानी हमारे कारसेवकों के खून से लाल हुआ था। पहले उन्हें वहां जाकर स्नान कर माफी मांगनी चाहिए।” उन्होंने कहा कि मंदिर को लेकर सपा का रुख देश की जनता अच्छी तरह जानती है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने दावा किया कि आगामी चुनावों में पार्टी संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के बूते बेहतर प्रदर्शन करेगी। उनके सोनभद्र दौरे को आगामी चुनावों की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस मौके पर मुख्यरुप से क्षेत्रीय मंत्री भाजपा देवेन्द्र मौर्या, राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़, जीत सिंह खरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, ओंकार केशरी, धर्मवीर तिवारी, पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा, रामलखन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा शीतला आचार्य, ज्योति खरवार सहित आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

Views: 61
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

आगरा के लॉ कॉलेज में 300 सीट पर 2250 आवेदन, वकील बननें की लगी होड़, पहली बार आये प्रवेश के लिये रिकॉर्ड फॉर्म

Next Post

‘राणाबाली’ की रिलीज से 5 दिन पहले विजय देवरकोंडा पहुंचे कोर्ट, एक्टर ने AI डीपफेक के खिलाफ उठाया जरूरी कदम

Next Post
‘राणाबाली’ की रिलीज से 5 दिन पहले विजय देवरकोंडा पहुंचे कोर्ट, एक्टर ने AI डीपफेक के खिलाफ उठाया जरूरी कदम

'राणाबाली' की रिलीज से 5 दिन पहले विजय देवरकोंडा पहुंचे कोर्ट, एक्टर ने AI डीपफेक के खिलाफ उठाया जरूरी कदम

Related Posts

  • चोपन. देव दीपावली पर 21 हजार दीपों से जगमगाए चोपन के घाट, सोन नदी के तट पर दिखा अद्भुत नजारा चोपन. देव दीपावली पर 21 हजार दीपों से जगमगाए चोपन के घाट, सोन नदी के तट पर दिखा अद्भुत नजारा
  • सोनभद्र. हजारों तारों की तरह जगमगाया राम सरोवर, दीपों की रोशनी से सतरंगी हुई देव दीपावली की शाम<br> सोनभद्र. हजारों तारों की तरह जगमगाया राम सरोवर, दीपों की रोशनी से सतरंगी हुई देव दीपावली की शाम<br>
  • सोनभद्र. होटल-रेस्टोरेंटों में आग से बचाव की परखी गई व्यवस्था, कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण सोनभद्र. होटल-रेस्टोरेंटों में आग से बचाव की परखी गई व्यवस्था, कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
  • बीजपुर. 31 सौ दीपों से जगमगाया अजीरेश्वर धाम, देव दीपावली पर दिखा अलौकिक नजारा बीजपुर. 31 सौ दीपों से जगमगाया अजीरेश्वर धाम, देव दीपावली पर दिखा अलौकिक नजारा
  • शक्तिनगर. रिहंद जलाशय में मछली पकड़ते समय हार्ट अटैक से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत शक्तिनगर. रिहंद जलाशय में मछली पकड़ते समय हार्ट अटैक से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement