Last Updated:
आगरा के ऐतिहासिक आगरा कॉलेज की लॉ फैकल्टी में दाखिले के लिए इस साल रिकॉर्ड 2250 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं. सीमित सीटों के मुकाबले बड़ी संख्या में आवेदन आने से प्रवेश को लेकर प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है. लॉ फैकल्टी के विभागाध्यक्ष डीसी मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष कॉलेज में कानून की पढ़ाई के लिए 2250 से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया है.
आगरा: युवाओं के बीच कानून की पढ़ाई और वकालत को लेकर रुचि बढ़ती नजर आ रही है. शहर के ऐतिहासिक आगरा कॉलेज की लॉ फैकल्टी में दाखिले के लिए इस साल रिकॉर्ड 2250 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं. सीमित सीटों के मुकाबले बड़ी संख्या में आवेदन आने से प्रवेश को लेकर प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है. लॉ फैकल्टी के विभागाध्यक्ष डीसी मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष कॉलेज में कानून की पढ़ाई के लिए 2250 से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया है.
कॉलेज में कुल 300 सीटें उपलब्ध हैं. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों के चयन की प्रक्रिया चल रही है. उन्होंने बताया कि युवाओं में कानून की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ रही है. वकालत के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थी लॉ कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन कर रहे हैं. ऐसे में कॉलेज में दाखिले के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं. अब विद्यार्थियों की निगाहें मेरिट सूची पर टिकी हैं. निर्धारित सीटों पर चयन होने के बाद ही विद्यार्थियों को कानून की पढ़ाई शुरू करने का अवसर मिलेगा.
पहली बार आए इतनें आवेदन
आगरा कॉलेज की लॉ फैकल्टी के विभागाध्यक्ष डीसी मिश्रा ने बताया कि इस साल कानून की पढ़ाई के लिए रिकॉर्ड तोड़ आवेदन प्राप्त हुए हैं. उन्होंने कहा कि पहली बार 300 सीटों के मुकाबले 2250 से अधिक विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन किया है. बदलते दौर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव के बीच भी युवाओं में वकालत को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. युवा कानून की पढ़ाई को करियर के एक महत्वपूर्ण विकल्प के रूप में देख रहे हैं. डीसी मिश्रा के मुताबिक, बड़ी संख्या में आवेदन मिलना इस बात का संकेत है कि विद्यार्थियों की रुचि लॉ के क्षेत्र में बढ़ रही है। अब कॉलेज में मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया जा रहा है.
12वीं और ग्रेजुएशन के नंबर को मिला कर बनती है मेरिट
आगरा कॉलेज की लॉ फैकल्टी में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जा रहा है. लॉ फैकल्टी के विभागाध्यक्ष डीसी मिश्रा ने बताया कि दाखिले की प्रक्रिया में विद्यार्थियों की शैक्षणिक योग्यता को ध्यान में रखा जाता है. इसके लिए 12वीं और ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों को जोड़कर मेरिट तैयार की जाती है. इसी मेरिट सूची के आधार पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाता है. उन्होंने बताया कि कॉलेज में कानून की पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत चयनित किया जा रहा है. सीटों की संख्या सीमित होने के कारण सभी आवेदकों को प्रवेश मिलना संभव नहीं है। ऐसे में विद्यार्थियों को मेरिट सूची का इंतजार है, जिसके आधार पर तय होगा कि किन विद्यार्थियों को लॉ की पढ़ाई का अवसर मिलेगा.
About the Author

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…
और पढ़ें
