• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

JK Gupta by JK Gupta
October 10, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके संघर्ष, सादगी और समाजवादी विचारधारा को याद किया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय और गरीबों के अधिकारों के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, आदिवासियों, व्यापारियों, महिलाओं और युवाओं की आवाज को बुलंद करने का काम किया। शिक्षक से लेकर देश के रक्षा मंत्री और तीन बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने तक का उनका सफर संघर्ष और जनसेवा की मिसाल है।

सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि नेताजी ने हमेशा जमीन से जुड़े लोगों के मुद्दों को प्राथमिकता दी और सामाजिक न्याय की विचारधारा को मजबूत करने का काम किया।

सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, रमेश चंद्र दुबे और परमेश्वर दयाल ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के विचार और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को सामाजिक न्याय, समानता और जनसेवा की राह दिखाते रहेंगे। वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी विचारधारा ने विभिन्न वर्गों के लोगों को पंचायत से लेकर जिला पंचायत तक जनप्रतिनिधित्व के अवसर दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की नीतियों से इन अवसरों पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है।

कार्यक्रम में जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, वेदमणि शुक्ला, चौधरी यशवंत सिंह पटेल, श्याम बिहारी यादव, फूलवंती गौड़, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, जयप्रकाश उर्फ चेखूर पांडेय, चौथ राम, भरोसे सिंह पटेल, विजय यादव, राधा सिंह, मंदाकिनी पांडेय, निधि पांडेय, अनिल कुमार यादव, सुनील गौड़, लाल बहादुर पाल, राम प्यारे सिंह पटेल, त्रिपुरारी गौड़, रमेश सिंह यादव, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, सुरेश नामवर कुशवाहा, राजेश विश्वकर्मा, विमलेश पटेल, रामेश्वर भाई पटेल, सरदार पारब्रह्म सिंह, जितेंद्र बियार, बाबू हाशमी, दीपक केसरी, सत्यम पांडेय, पवन पटेल, गीता गौड़ सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Views: 16
Post image
Previous Post

बीजपुर. मुकुट पूजन और नारद मोह की लीला के साथ रामलीला का शुभारंभ

Next Post

UP News Live : देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, माता शाकंभरी देवी की जोत लेकर जा रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत

Next Post
UP News Live : देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, माता शाकंभरी देवी की जोत लेकर जा रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत

UP News Live : देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, माता शाकंभरी देवी की जोत लेकर जा रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement