• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. मुकुट पूजन और नारद मोह की लीला के साथ रामलीला का शुभारंभ

JK Gupta by JK Gupta
October 10, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@रामबली मिश्रा…..


— पूर्व विधायक हरिराम चेरो और समाजसेवी रामाज्ञा सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन, राम विवाह के दिन दो निर्धन जोड़ों का होगा विवाह


बीजपुर बाजार स्थित सब्जी मंडी में शुक्रवार को मुकुट पूजन और नारद मोह की लीला के मंचन के साथ रामलीला का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि दुद्धी के पूर्व विधायक हरिराम चेरो तथा विशिष्ट अतिथि समाजसेवी रामाज्ञा सिंह ने अन्य अतिथियों के साथ फीता काटकर एवं मुकुट पूजन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

वृंदावन से आए भक्त चरित्र सेवा संस्थान श्रीधाम वृंदावन के श्री बांके बिहारी रासलीला एवं रामलीला संस्थान के व्यास वीरेंद्र तिवारी और कलाकारों ने प्रथम दिन नारद मोह प्रसंग का शानदार मंचन किया। कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने देर तक लीला का आनंद लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक हरिराम चेरो और समाजसेवी रामाज्ञा सिंह ने कहा कि जब धरती पर पाप और दुराचार बढ़ता है, तब भगवान अवतार लेकर अधर्म का नाश और धर्म की स्थापना करते हैं। भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। रामलीला केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि आदर्श जीवन जीने की सीख देने वाला धार्मिक आयोजन भी है।

उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के आदर्श चरित्र, माता सीता की ममता, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के भ्रातृ प्रेम तथा हनुमान जी की भक्ति से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इन आदर्शों को अपनाकर समाज में प्रेम और सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है।

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बृज किशोर गुप्त ने बताया कि परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी 20 अक्टूबर तक रामलीला का मंचन होगा। 19 अक्टूबर को कन्या पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं, राम विवाह के अवसर पर कमेटी की ओर से दो निर्धन वर-वधुओं का विवाह कराया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना और सामाजिक सेवा को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर सुरेंद्र अग्रहरि, लल्लन सिंह, उपेंद्र सिंह, देवधारी गुप्ता, गौतम वर्मा, यशवंत सिंह, इंद्रदेव, वीरेंद्र गुप्ता, सतवंत सिंह और सीताराम शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी रविंद्र गुप्ता, विजेंद्र सिंह, विनोद गर्ग, हेमंत साव, संतोष यादव, जयप्रकाश पांडेय, राजवीर गुप्ता और युवराज गुप्ता सहित कमेटी के सदस्यों ने संभाली। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक धनंजय शर्मा ने किया।

Views: 12
Post image
Previous Post

39 साल बाद भी अनिल कपूर को फिट आती है ‘मिस्टर इंडिया’ की जैकेट, चोर बाजार से खरीदी थी यादगार ड्रेस

Next Post

सोनभद्र. मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

Next Post

सोनभद्र. मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement