• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

39 साल बाद भी अनिल कपूर को फिट आती है ‘मिस्टर इंडिया’ की जैकेट, चोर बाजार से खरीदी थी यादगार ड्रेस

Admin by Admin
October 10, 2026
in मनोरंजन
0
39 साल बाद भी अनिल कपूर को फिट आती है ‘मिस्टर इंडिया’ की जैकेट, चोर बाजार से खरीदी थी यादगार ड्रेस


Last Updated:October 10, 2026, 13:47 IST

अनिल कपूर एक बार फिर अपने आइकॉनिक ‘मिस्टर इंडिया’ लुक को लेकर चर्चा में हैं. करीब 39 साल बाद भी अभिनेता ने फिल्म में पहनी शर्ट, पतलून और जैकेट को संभालकर रखा है. हैरानी की बात यह है कि इतने लंबे अरसे के बाद भी उनके ये कपड़े फिट आते हैं. ‘इंडिया के टॉप 1%’ के एक खास एपिसोड में अनिल कपूर अपने इसी यादगार लुक में दिखाई देंगे.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

अनिल कपूर को फिट आती है 'मिस्टर इंडिया' की जैकेट, चोर बाजार से खरीदी थी ड्रेसZoom

‘मिस्टर इंडिया’ को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस की थी.

नई दिल्ली. अनिल कपूर की फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ हिंदी सिनेमा की उन यादगार फिल्मों में शामिल है, जिसका जादू आज भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है. फिल्म में उनका लुक, अंदाज और किरदार आज भी लोगों को याद है. अब करीब 39 साल बाद अनिल कपूर एक बार फिर उसी पुराने अंदाज में नजर आने वाले हैं. खास बात यह है कि उन्होंने फिल्म में पहनी अपनी शर्ट, पतलून और जैकेट को आज तक संभालकर रखा है. इतना ही नहीं, इतने साल बीत जाने के बाद भी ये कपड़े उन्हें फिट आते हैं.

स्टार प्लस के शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ के एक खास एपिसोड में अनिल कपूर अपने इसी यादगार लुक में दिखाई देने वाले हैं. ‘मिस्टर इंडिया’ की थीम पर आधारित यह एपिसोड मनोरंजन के साथ उन लोगों की कहानियां भी सामने ला रहा है, जो बिना किसी उम्मीद या बदले की भावना के देश और समाज की सेवा करते हैं.

30 साल पुराने जैकेट में अनिल

अपने पुराने कॉस्ट्यूम को दोबारा पहनने के अनुभव पर अनिल कपूर ने कहा कि उनकी शर्ट, पतलून और जैकेट आज भी फिट आती हैं. उन्होंने बताया कि जब टीम ने ‘मिस्टर इंडिया’ का कॉस्ट्यूम ढूंढने की बात कही, तो उन्होंने बताया कि यह उनके पास सुरक्षित रखा हुआ है.

चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट

अनिल कपूर ने अपनी मशहूर जैकेट से जुड़ा दिलचस्प किस्सा भी साझा किया. उन्होंने बताया कि यह जैकेट उन्होंने चोर बाजार से खरीदी थी. इत्तेफाक से इन दिनों उनके बाल भी लंबे हैं, जो ‘मिस्टर इंडिया’ में उनके लुक की याद दिलाते हैं. ऐसे में पुराने कपड़े पहनकर उनका यह अंदाज और भी खास हो गया.

फिल्म से आज भी जुड़ा है खास मैसेज

अनिल कपूर के मुताबिक, इस खास एपिसोड का समाज से गहरा जुड़ाव है और यही ‘मिस्टर इंडिया’ का मूल विचार भी था. उन्होंने बताया कि फिल्म देखने के बाद राज कपूर ने भी इसके संदेश की ओर ध्यान दिलाया था. अनिल के अनुसार, फिल्म का संदेश यही है कि हर कोई ‘मिस्टर इंडिया’ बन सकता है. उन्होंने कहा कि देश की सेवा करने वाले लोग बिना किसी बदले की उम्मीद के अपना काम करते हैं, क्योंकि वे इसे अपना फर्ज मानते हैं. ऐसे लोगों के योगदान से ही देश आगे बढ़ता है. शो का यह एपिसोड भी उन्हीं लोगों को सम्मान देने की कोशिश है. ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होता है.

About the Author

authorimg

Shikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ें

Location :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

October 10, 2026, 13:47 IST





Source link

Views: 6
Post image
Previous Post

The taste of Rampur’s Chicken Biryani has people from Moradabad to Rudrapur hooked—full-on flavor for just 50 rupees.

Next Post

बीजपुर. मुकुट पूजन और नारद मोह की लीला के साथ रामलीला का शुभारंभ

Next Post

बीजपुर. मुकुट पूजन और नारद मोह की लीला के साथ रामलीला का शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement