• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

The taste of Rampur’s Chicken Biryani has people from Moradabad to Rudrapur hooked—full-on flavor for just 50 rupees.

Admin by Admin
October 10, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
The taste of Rampur’s Chicken Biryani has people from Moradabad to Rudrapur hooked—full-on flavor for just 50 rupees.


Last Updated:October 10, 2026, 13:21 IST

Rampur Chicken Biryani: नवाबी तहजीब और बेमिसाल जायके के लिए मशहूर रामपुर की गलियों में इन दिनों एक खास चिकन बिरयानी की महक घुली हुई है. घर के पिसे खड़े मसाले, उम्दा गौरी चावल और लाजवाब चटनियों का यह स्वाद ऐसा जादू बिखेर रहा है कि रामपुर ही नहीं, बल्कि मुरादाबाद और रुद्रपुर तक से शौकीन यहां खिंचे चले आते हैं.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

Rampur Chicken Biryani: रामपुर को नवाबों के शहर के साथ-साथ अपने खास खान-पान के लिए भी जाना जाता है. यहां के खाने में एक अलग ही स्वाद देखने को मिलता है. खासकर नॉनवेज पसंद करने वालों के बीच चिकन बिरयानी काफी पसंद की जाती है. शहर में बिरयानी की कई दुकानें हैं, लेकिन कुछ जगहों का स्वाद लोगों को बार-बार वहां खींच लाता है.

दूर-दूर तक फैला राहिल की बिरयानी का स्वाद
रामपुर के राहिल भी पिछले चार सालों से चिकन बिरयानी बना रहे हैं. उनकी बिरयानी का स्वाद ऐसा है कि रामपुर के अलावा मुरादाबाद और रुद्रपुर से भी लोग इसे खाने पहुंचते हैं. चिकन बिरयानी का स्वाद अच्छा बनाने के लिए चावल और मसालों का सही होना काफी जरूरी है. राहिल का कहना है कि वह बिरयानी बनाने के लिए मसाले घर पर ही तैयार करते हैं. इससे बिरयानी के स्वाद का खास ख्याल रखा जाता है.

गौरी चावल और खड़े मसालों की जुगलबंदी
राहिल चावल की क्वालिटी पर विशेष ध्यान देते हैं और इसके लिए गौरी चावल का इस्तेमाल करते हैं. बिरयानी में चावल और खड़े मसालों का मेल ही उसके स्वाद को खास बनाता है. यही वजह है कि बिरयानी पसंद करने वाले लोग इन बातों को काफी अहम मानते हैं. राहिल पिछले कई सालों से चिकन बिरयानी बनाने का काम कर रहे हैं. उनके मुताबिक रोजाना करीब 15 किलो चावल की बिरयानी बिक जाती है.

220 रुपए किलो है बिरयानी की कीमत
उन्होंने बताया, ‘एक साथ काफी सारी बिरयानी बनाकर नहीं रखते हैं, जैसे ही खत्म होती है, दूसरा पतीला बिरयानी का तैयार कर लेते हैं.’ चिकन बिरयानी पसंद करने वाले लोग अक्सर ऐसी जगह तलाशते हैं, जहां उन्हें अच्छा स्वाद और सही क्वालिटी का खाना मिल सके. राहिल का कहना है कि वह बिरयानी तैयार करते समय इन बातों का ध्यान रखते हैं. उनकी बिरयानी की कीमत 220 रुपये प्रति किलो है.

दो तरह की होती है चटनी, काफी की जाती है पसंद
बिरयानी खाने का मजा उसके साथ मिलने वाली चटनी से भी बढ़ जाता है. राहिल अपनी चिकन बिरयानी के साथ दो तरह की चटनी देते हैं. बिरयानी के साथ चटनी का स्वाद लोगों को अलग अनुभव देता है. खाने के शौकीन लोग अक्सर बिरयानी के साथ मिलने वाली चटनी को भी पसंद करते हैं. ऐसे में बिरयानी के स्वाद के साथ उसकी चटनी भी खाने का मजा बढ़ा देती है.

महज 50 रुपये से करें शुरुआत
यहां चिकन बिरयानी का अपना अलग ही क्रेज देखने को मिलता है. लोग अपने पसंदीदा स्वाद के लिए दूर तक जाने से भी पीछे नहीं हटते. राहिल की बिरयानी भी रामपुर के साथ-साथ मुरादाबाद और रुद्रपुर के लोगों को पसंद आ रही है. इन शहरों से भी लोग उनकी बिरयानी खाने पहुंचते हैं. राहिल के मुताबिक, ‘हमारे यहां पर 50 रुपये में आप बिरयानी टेस्ट कर सकते हैं और काफी अच्छी बिरयानी मिल जाती है 50 रुपये में.’

About the Author

authorimg

Rahul Goel

Rahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…

और पढ़ें

Location :

Rampur,Rampur,Uttar Pradesh

First Published :

October 10, 2026, 13:21 IST



Source link

Views: 5
Post image
Previous Post

PV Sindhu: आर्कटिक ओपन में पीवी सिंधु का सफर खत्म, 3 गेम तक लड़ीं फिर भी क्वार्टर फाइनल में मिली हार

Next Post

39 साल बाद भी अनिल कपूर को फिट आती है ‘मिस्टर इंडिया’ की जैकेट, चोर बाजार से खरीदी थी यादगार ड्रेस

Next Post
39 साल बाद भी अनिल कपूर को फिट आती है ‘मिस्टर इंडिया’ की जैकेट, चोर बाजार से खरीदी थी यादगार ड्रेस

39 साल बाद भी अनिल कपूर को फिट आती है 'मिस्टर इंडिया' की जैकेट, चोर बाजार से खरीदी थी यादगार ड्रेस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement