मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…

जिले में 10 अक्टूबर को पितृ विसर्जन के अवसर पर कक्षा एक से आठ तक संचालित सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा।

इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने आदेश जारी कर सभी संबंधित विद्यालयों को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है।

जारी आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के निर्देशों के क्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए पितृ विसर्जन का अवकाश निर्धारित किया गया है। इसके तहत 10 अक्टूबर 2026 को कक्षा एक से आठ तक संचालित सभी संबंधित विद्यालय बंद रहेंगे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों में आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।