• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, इस्तीफे और एसआईआर रोकने की मांग

JK Gupta by JK Gupta
October 8, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में गुरुवार को इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने रॉबर्ट्सगंज में प्रदर्शन किया।

समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और वाम दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वर्ण जयंती चौक से प्रदर्शन शुरू कर कचहरी प्रांगण पहुंचकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, एसआईआर पर रोक तथा निर्वाचन आयोग में सुधार की मांग उठाई गई।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग के बीच मिलीभगत दिखाई दे रही है। कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी अपनी आवाज उठाती रहेगी।

सपा सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की रक्षा के मुद्दे पर संघर्ष जारी रहेगा। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, राजेंद्र सिंह पटेल सहित अन्य नेताओं ने भी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सुधार की मांग की।

माकपा के जिला मंत्री नंदलाल आर्य ने कहा कि एसआईआर को लेकर सामने आई रिपोर्टों ने निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने, एसआईआर रोकने और सूची से गलत तरीके से बाहर किए गए मतदाताओं के नाम बहाल करने की मांग की।

वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ पुलिस की कथित बदसलूकी की निंदा की। उन्होंने कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष फरीद अहमद ने भी घटना का विरोध करते हुए कहा कि विपक्ष लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाता रहेगा।

प्रदर्शन में सपा, कांग्रेस, माकपा समेत इंडिया गठबंधन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें संगीता श्रीवास्तव, अविनाश कुशवाहा, छोटेलाल सिंह खरवार, राजेंद्र सिंह पटेल, नंदलाल आर्य, प्रेमनाथ, पुरुषोत्तम, श्याम नारायण सिंह, फरीद अहमद, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, रमेश देव पांडे, जगदीश मिश्रा, राजू त्रिपाठी, देवी सिंह, सुनील मिश्रा, मोहम्मद सईद कुरैशी, आशुतोष दुबे, विजय शंकर जायसवाल, डॉक्टर रवि गौड़ समेत अन्य लोग शामिल रहे।

Post Views: 2
Previous Post

छत की ढलाई में सरिया कितना, मसाला कितना और कब खुलेगी शटरिंग? अनुभवी मिस्त्री जगन्नाथ से जानें पूरा हिसाब

Next Post

‘दुआ करते हैं कि आप आखिरी हों’ नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता के ‘ईविल डेड’ बयान भड़की फिल्म बिरादरी, दिखाया आईना

Next Post
‘दुआ करते हैं कि आप आखिरी हों’ नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता के ‘ईविल डेड’ बयान भड़की फिल्म बिरादरी, दिखाया आईना

'दुआ करते हैं कि आप आखिरी हों' नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता के 'ईविल डेड' बयान भड़की फिल्म बिरादरी, दिखाया आईना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement