• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘दुआ करते हैं कि आप आखिरी हों’ नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता के ‘ईविल डेड’ बयान भड़की फिल्म बिरादरी, दिखाया आईना

Admin by Admin
October 8, 2026
in मनोरंजन
0
‘दुआ करते हैं कि आप आखिरी हों’ नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता के ‘ईविल डेड’ बयान भड़की फिल्म बिरादरी, दिखाया आईना

[ad_1]

Last Updated:October 08, 2026, 21:10 IST

नाना पाटेकर के निधन से जहां तमाम फिल्मी सितारे दुखी हैं, वहीं तनुश्री दत्ता ने अपने बयान से लोगों को नाराज कर दिया है. फिल्म बिरादरी ने भी उनके बयान पर नाराजगी और दुख जताया है. ‘ऑल इंडिया सिने वर्कर एसोसिएशन’ ने बयान जारी करके कहा कि तनुश्री दत्ता का ‘ईविल डेड’ वाला बयान इंसानियत के खिलाफ है. उन्हें नाजुक मौके पर इस तरह के बयान से बचना चाहिए था.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

'दुआ करते हैं कि आप आखिरी हों' नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता के 'ईविल डेड' बयानZoom

नाना पाटेकर के खिलाफ तनुश्री दत्ता बोलती रही हैं. (फोटो साभार: Instagram@iamtanushreeduttaofficial)

नई दिल्ली: नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने आपत्तिजनक बयान दिया था, जिस पर ‘ऑल इंडिया सिने वर्कर एसोसिएशन’ (AICWA) ने नाराजगी जताई है. उन्होंने अपने बयान में तनुश्री दत्ता की आलोचना करते हुए कहा, ‘किसी व्यक्ति के निधन के बाद उनके बारे में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना इंसानियत के खिलाफ है. हमारी फिल्म इंडस्ट्री में किसी के निधन के बाद किसी ने भी ऐसा बयान नहीं दिया है. आप पहली हैं और हम दुआ करते हैं कि आप आखिरी हों. इस इंडस्ट्री के लोग जानते हैं कि ऐसे मौके पर क्या कहना है और कब चुप रहना है. आपको अपनी जुबान पर काबू रखना चाहिए था.’

तनुश्री दत्ता ने 8 अक्टूबर को इंस्टाग्राम स्टोरी में वीडियो शेयर करके नाना पाटेकर के निधन पर रिएक्शन दिया था. उन्होंने ‘ईविल डेड’ कहकर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया. उन्होंने नाना पाटेकर के परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए चिंता जताई कि मीडिया का ध्यान उनके ‘ईविल डेड’ कमेंट पर टिक जाएगा. तनुश्री दत्ता को उनके निधन की सूचना तब मिली, जब वे एक इवेंट के लिए लखनऊ जाने की तैयारी कर रही थीं. वे बोलीं, ‘अब शाम को मीडिया ‘ईविल डेड’ पर दिलचस्पी लेगा. मैं अपना रिएक्शन तब दूंगी, जब समझ आ जाएगा कि मुझे किस तरह का रिएक्शन देना चाहिए.’

(फोटो साभार: X@aicwaofficial)

तनुश्री दत्ता संग रहा विवाद
तनुश्री दत्ता ने कुछ साल पहले नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिससे उनकी छवि पर बुरा असर पड़ा था. एक्ट्रेस का आरोप था कि 2008 की फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर नाना पाटेकर ने गलत बर्ताव किया था. उन्होंने नाना पाटेकर के अलावा गणेश आचार्य, डायरेक्टर राकेश सारंग, प्रोड्यूसर सामी सिद्दीकी के खिलाफ शिकायत की थी.

अंतिम संस्कार में हुई देरी
तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर के आरोपों ने 2018 में बॉलीवुड में मीटू आंदोलन को हवा दी. उन्होंने तब महाराष्ट्र के महिला आयोग में शिकायत की और मामले में जांच की मांग की. ओशिवारा पुलिसथाने में 1 अक्टूबर 2018 को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई. गौरतलब है कि नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को घर पर कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, मगर बचाया नहीं जा सका. दिग्गज एक्टर का अंतिम संस्कार पुणे के स्थित उनके फॉर्म हाउस में होगा, जहां भारी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए मौजूद हैं. उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी. पहले अंतिम संस्कार का समय 5 बजे तय था. मगर अब यह रात 9-10 बजे के बीच हो सकता है.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 08, 2026, 21:10 IST



[ad_2]

Source link

Views: 54
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, इस्तीफे और एसआईआर रोकने की मांग

Next Post

‘मीट-चाय का खर्च घटाएं, बच्चों की तालीम पर पैसा लगाएं’, मौलाना गुरु का मुसलमानों को बड़ा संदेश

Next Post
‘मीट-चाय का खर्च घटाएं, बच्चों की तालीम पर पैसा लगाएं’, मौलाना गुरु का मुसलमानों को बड़ा संदेश

'मीट-चाय का खर्च घटाएं, बच्चों की तालीम पर पैसा लगाएं', मौलाना गुरु का मुसलमानों को बड़ा संदेश

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement