• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘मीट-चाय का खर्च घटाएं, बच्चों की तालीम पर पैसा लगाएं’, मौलाना गुरु का मुसलमानों को बड़ा संदेश

Admin by Admin
October 8, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
‘मीट-चाय का खर्च घटाएं, बच्चों की तालीम पर पैसा लगाएं’, मौलाना गुरु का मुसलमानों को बड़ा संदेश


Last Updated:October 08, 2026, 20:48 IST

Sambhal News: यूपी के संभल में मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना वसी अशरफ ने मुसलमानों को बड़ा पैगाम दिया है. उन्होंने कहा कि मीट-चाय का खर्च घटाएं, बच्चों की तालीम पर पैसा लगाएं. वसी अशरफ ने कहा कि आधी रोटी खाएं, लेकिन बच्चों को तालीम में आगे लेकर जाएं.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

'मीट-चाय का खर्च घटाएं, बच्चों की तालीम पर पैसा लगाएं', मौलाना गुरु का संदेशZoom

मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना वसी अशरफ

संभल: उत्तर प्रदेश के जिला संभल में मौलाना वसी अशरफ का बड़ा बयान सामने आया है. संभल में मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना वसी अशरफ ने मुस्लिम समाज से बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की. मौलाना ने मुसलमानों को बड़ा पैगाम देते हुए कहा कि मीट-चाय का खर्च घटाएं, बच्चों की तालीम पर पैसा लगाएं. वसी अशरफ ने कहा कि आधी रोटी खाएं, लेकिन बच्चों को तालीम में आगे लेकर जाएं.

उन्होंने कहा कि समाज की तरक्की का सबसे मजबूत रास्ता तालीम है. अभिभावकों को गैर-जरूरी खर्चों में कटौती कर बच्चों की पढ़ाई पर अधिक पैसा खर्च करना चाहिए. 380 रुपए किलो मीट और 15-20 रुपए की चाय का उदाहरण देते हुए मौलाना वसी अशरफ ने कहा कि परिवार रोजमर्रा के खर्चों में थोड़ी बचत करके बच्चों की यूनिफॉर्म, किताबों और कोर्स के लिए पैसा जुटा सकते हैं. महंगे मीट और चाय पर होने वाले खर्च को कम करके वही रकम बच्चों की शिक्षा पर लगाई जा सकती है.

‘गोश्त की जगह दाल-सब्जी खाएं’
मौलाना ने कहा कि अगर आर्थिक स्थिति ऐसी है कि हर खर्च संभालना मुश्किल हो, तो जरूरत के मुताबिक खान-पान के खर्च में कटौती की जा सकती है. उन्होंने अपील की है कि गोश्त की जगह दाल-सब्जी खा लें, लेकिन बच्चों की पढ़ाई रुकनी नहीं चाहिए. मौलाना वसी अशरफ ने सच्चर कमेटी समेत विभिन्न रिपोर्टों का हवाला देते हुए मुस्लिम समाज की शिक्षा के क्षेत्र में स्थिति पर ध्यान देने की बात कही.

अजमली मिशन और अजमल उलूम के संदेश का जिक्र
उन्होंने कहा कि अब अभिभावकों को बच्चों की तालीम को लेकर गंभीरता दिखानी होगी, ताकि आने वाली पीढ़ी बेहतर अवसर हासिल कर सके. मौलाना ने अजमली मिशन और अजमल उलूम के संदेश का जिक्र करते हुए कहा कि मुस्लिम समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए. उन्होंने बच्चों की पढ़ाई को परिवार और समाज के बेहतर भविष्य से जोड़ते हुए अभिभावकों से शिक्षा को पहली प्राथमिकता देने की अपील की.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ें

Location :

Sambhal,Moradabad,Uttar Pradesh

First Published :

October 08, 2026, 20:48 IST



Source link

Post Views: 2
Previous Post

‘दुआ करते हैं कि आप आखिरी हों’ नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता के ‘ईविल डेड’ बयान भड़की फिल्म बिरादरी, दिखाया आईना

Next Post

सोनभद्र. मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं में सुधार प्राथमिकता, कमियां जल्द होंगी दूर : प्राचार्य

Next Post

सोनभद्र. मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं में सुधार प्राथमिकता, कमियां जल्द होंगी दूर : प्राचार्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement