मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…
हेल्दी बेबी शो, रंगोली और रेसिपी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से पोषण माह-2026 का जनपद स्तरीय समापन समारोह मंगलवार को उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे रहे। विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा सिंह और जिला मंत्री गुड़िया त्रिपाठी रहीं। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी की भी उपस्थिति रही।

समारोह में हेल्दी बेबी शो, रंगोली और पोषाहार से तैयार रेसिपी प्रतियोगिता आयोजित की गई। हेल्दी बेबी शो में राबर्ट्सगंज शहर की कुमारी श्री प्रथम, ओबरा शहर की दिव्यांशी द्वितीय और राबर्ट्सगंज ग्रामीण के मास्टर शिवांश तृतीय रहे।

रंगोली प्रतियोगिता में राबर्ट्सगंज शहर प्रथम तथा राबर्ट्सगंज ग्रामीण द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहा। रेसिपी प्रतियोगिता में राबर्ट्सगंज ग्रामीण प्रथम, शहर द्वितीय, ग्रामीण तृतीय और शहर परियोजना चतुर्थ स्थान पर रही।

कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह ने किया। इस दौरान सीडीपीओ चतरा दीनानाथ द्विवेदी, चोपन दिलीप वर्मा और दुद्धी मनोज सिंह समेत विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

अतिथियों ने पोषण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और कुपोषण उन्मूलन के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।

