मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…
..संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें : राहुल जैन

उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष राहुल जैन की अध्यक्षता एवं संचालन में रविवार को मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में आराधना मिश्रा ‘मोना’ को जिम्मेदारी दिए जाने पर कांग्रेसजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया।

बैठक में संगठन सृजन अभियान के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक व्यापारियों एवं युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष राहुल जैन ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और नए लोगों को जोड़ने से ही संभव है। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से लगातार जनसंपर्क करते हुए लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।इस दौरान सलमान खान, शिव शंकर शर्मा ने संगठन की सदस्यता ली ।

नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक में जिला सचिव शिवम अग्रवाल, जिला सचिव राकेश मौर्य, बसंत सोनी, देवांश केसरी, अब्दुल कादिर, यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा, यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव दयाराम प्रजापति तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे समेत अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

बैठक के अंत में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रियता बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
