• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

फिरोजाबाद में टायर फैक्ट्री में भीषण आग, धुएं के गुबार से आधा शहर हुआ धुंधला

Admin by Admin
October 4, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
फिरोजाबाद में टायर फैक्ट्री में भीषण आग, धुएं के गुबार से आधा शहर हुआ धुंधला


Last Updated:October 04, 2026, 16:21 IST

Firozabad Fire News: फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नौशहरा में टायर की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग की ऊंची लपटों के साथ उठे काले धुएं के गुबार से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. धुआं इतना ज्यादा था कि दूर तक आसमान में काले बादल जैसा नजारा दिखा. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं.

फिरोजाबाद में टायर फैक्ट्री में भीषण आग, धुएं के गुबार से आधा शहर हुआ धुंधलाZoom

टायर फैक्ट्री में लगी आग.

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार को टायर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई. शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नौशहरा इलाके में स्थित फैक्ट्री से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं. देखते ही देखते काले धुएं का इतना बड़ा गुबार आसमान में छा गया कि आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई. दूर-दूर तक धुआं दिखाई देने लगा और कुछ समय के लिए आधा शहर धुएं से ढका नजर आया.

आग की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया. आग की भयावहता को देखते हुए जिले की कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया है. पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद है और राहत-बचाव के काम में जुटी है.

फायर विभाग के अधिकारी के मुताबिक, जिस फैक्ट्री में आग लगी है, वहां टायर से जुड़े सामान बनाए जाते हैं. फैक्ट्री में बड़ी संख्या में टायर मौजूद थे, जिसकी वजह से आग तेजी से फैल गई. टायर में लगी आग को बुझाने में काफी पानी की जरूरत होती है, इसलिए आग पर पूरी तरह काबू पाने में समय लग सकता है. अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए जिले की सभी उपलब्ध फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर लगाया गया है. टीमें लगातार पानी की बौछार कर आग को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही हैं.

करीब 13 महीने पहले भी लगी थी आग
बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री में करीब 13 महीने पहले भी भीषण आग लगी थी. उस समय भी आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजना पड़ा था. अब एक बार फिर फैक्ट्री में आग लगने से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई है. फिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं हो सकी है. फायर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि आग किस वजह से लगी. फिलहाल पुलिस और फायर विभाग की टीमें आग बुझाने में जुटी हुई हैं. राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें

Location :

Firozabad,Firozabad,Uttar Pradesh

First Published :

October 04, 2026, 16:21 IST



Source link

Post Views: 7
Previous Post

जेब में थे सिर्फ 27 पैसे, 3 दिनों तक रहे भूखे, शबाना आजमी ने जावेद अख्तर के 81वें बर्थडे पर बताया संघर्ष

Next Post

सोनभद्र. कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, नई नियुक्तियों का हुआ स्वागत

Next Post

सोनभद्र. कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, नई नियुक्तियों का हुआ स्वागत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement