• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘दृश्यम 3’ से ‘धुरंधर 2’ तक, 8 फिल्मों ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड, 1 से सुपरस्टार ने किया था कमबैक

Admin by Admin
October 4, 2026
in मनोरंजन
0
‘दृश्यम 3’ से ‘धुरंधर 2’ तक, 8 फिल्मों ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड, 1 से सुपरस्टार ने किया था कमबैक


Last Updated:October 04, 2026, 16:59 IST

बॉलीवुड में कुछ फिल्मों का क्रेज ऐसा होता है कि रिलीज के पहले ही सु्र्खियों में छा जाती है. रिलीज के वक्त सिनेमाघरों के बाहर लंबी कतारें लग जाती हैं. बड़े स्टार्स, जबरदस्त कहानी और फैंस की दीवानगी का असर बॉक्स ऑफिस पर भी साफ नजर आता है. हाल ही में अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ को लेकर भी ऐसा देखा गया था. फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फिल्म ने 62 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की और सबका ध्यान खींचा है. लेकिन इससे पहले भी कई ऐसी फिल्में रही हैं, जिनका ओपनिंग देख लोग हैरान हो गए थे. आइए जानते हैं ऐसी ही 8 फिल्मों के बारे में.

नई दिल्ली. बॉलीवुड में हर साल कई ऐसी फिल्में रिलीज होती हैं, जिन्हें लेकर काफी समय से बन बना होता है. इनमें कुछ तो पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर दिखा देती हैं कि वह किस तरह की कमाई करने वाली हैं और ब्लॉकबस्टर होंगी. हाल ही में आई अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने 2 अक्टूबर को 62 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर ये साबित कर दिया कि फिल्म तहलका मचाने वाली है. ऐसी ही कई फिल्में हैं, जिन्होंने ओपनिंग डे में ही अपनी कमाई से सभी को चौंका दिया था.

इनमें पहली है, अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’. 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म की तीसरी किश्त ने भी लोगों का दिल जीत लिया. अजय देवगन ने विजय सालगांवकर के किरदार में इस बार भी न्याय किया . बॉक्स ऑफिस पर अभी भी इस फिल्म रिस्पॉन्स शानदार नजर आ रहा है. ‘दृश्यम 3’ ने पहले दिन 62 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया.

इनमें दूसरी है, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’. फिल्म को लेकर काफी समय से बन बना हुआ था. फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर वो साबित भी किया. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर फिल्म दर्शकों के जहन में बस गई. फिल्म ने ओपनिंग डे में 75 करोड़ रुपये की कमाई कर सबसे बड़ी हिंदी ओपनर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. (Image: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

तीसरी है, साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’. कमाई की इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. फिल्म ने शुरुआत में ही मेकर्स को खुश कर दिया था. फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले दिन 65 करोड़ रुपये की कमाई की थी. पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन की इस फिल्म का क्रेज सिंगल स्क्रीन से लेकर मल्टीप्लेक्स तक देखने को मिला था.(Image: IMDb)

चौथी है, शाहरुख खान की जवान. फिल्म ने रिलीज के ओपनिंग डे में ही इतिहास रच दिया था. एटली के निर्देशन में बनी इस मास एंटरटेनर में जबरदस्त एक्शन के साथ सामाजिक मुद्दों को भी लोगों ने फिल्म में काफी पसंद किया था. ओपनिंग डे में ही फिल्म ने 63.87 करोड़ रुपये की बंपर कमाई कर ली थी.(Image: IMDb)

पांचवी है, शाहरुख खान की ‘पठान’. इस फिल्म से शाहरुख खान ने दमदार कमबैक किया था. यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की इस एक्शन फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज था. फिल्म ने पहले दिन 55.72 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी.

छठी है, कियारा आडवाणी और साउथ स्टार यश की टॉक्सिक. फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की. फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले दिन 53.50 करोड़ रुपये की कमाई की. स्टाइलिश एक्शन, दमदार डायलॉग और यश के स्टारडम ने फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच खूब माहौल बनाया. (Image: IMDb)

सातवीं हैं, श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की स्त्री 2.इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने भी ओपनिंग डे में सफलता के झंडे गाड़ दिए थे. फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी एक्साइटमेंट थी. इसका फायदा फिल्म को पहले दिन मिला. फिल्म ने पहले दिन हीं 53.25 करोड़ रुपये की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया था. (Image: IMDb)

आठवी है, केजीएफ 2. साउथ स्टार यश की इस फिल्म में यश ने रॉकी भाई का आइकॉनिक किरदार निभाया था. फिल्म के हिंदी डब वर्जन ने पहले दिन 52.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी. रिलीज से पहले ही रॉकी भाई को लेकर जबरदस्त क्रेज था और सिनेमाघरों में भी इसका असर साफ देखने को मिला.  (Image: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

October 04, 2026, 16:59 IST



Source link

Post Views: 6
Previous Post

सोनभद्र. कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, नई नियुक्तियों का हुआ स्वागत

Next Post

एशियन गेम्स: 21 गोल्ड और कुल 85 मेडल जीतकर भारत चौथे स्थान पर, सबक के साथ खत्म हुआ आइची-नागोया का अभियान

Next Post
एशियन गेम्स: 21 गोल्ड और कुल 85 मेडल जीतकर भारत चौथे स्थान पर, सबक के साथ खत्म हुआ आइची-नागोया का अभियान

एशियन गेम्स: 21 गोल्ड और कुल 85 मेडल जीतकर भारत चौथे स्थान पर, सबक के साथ खत्म हुआ आइची-नागोया का अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement