• Home
  • Privacy Policy
Friday, August 7, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बभनी. छेड़खानी के आरोप में युवक को बांधकर पीटा, अर्धनग्न कर गांव में घुमाने का आरोप

JK Gupta by JK Gupta
August 7, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
47
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@ख्वाजा खान……


बभनी थाना क्षेत्र के करकच्छी गांव में एक युवक को गाली-गलौज और छेड़खानी के आरोप में कथित तौर पर बंधक बनाकर मारपीट करने तथा अर्धनग्न अवस्था में गांव में घुमाने का मामला सामने आया है।

आरोप है कि युवक के प्राइवेट पार्ट में पत्थर बांधा गया और उसके मुंह पर चूना पोतकर जूते-चप्पलों की माला पहनाई गई। घटना में बीच-बचाव करने पहुंचे युवक के भाई और उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट किए जाने की बात सामने आई है।

गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इकदिरी गांव निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार को बभनी थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका भाई गुरुवार को बाइक से बभनी बाजार गया था।

दोपहर में वापस लौटते समय करकच्छी गांव में कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और कथित तौर पर अपने घर ले गए। आरोप है कि वहां उसे बांधकर बुरी तरह पीटा गया। इसके बाद अर्धनग्न कर उसके प्राइवेट पार्ट में पत्थर बांध दिया गया। मुंह पर चूना पोतने और जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाने का भी आरोप लगाया गया है।

तहरीर के अनुसार, युवक के भाई और उसकी पत्नी ने जब बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और बाल पकड़कर घसीटा। बाद में ग्रामीणों के हस्तक्षेप से उन्हें छोड़ा गया। घायल युवक को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर:
मामले में दूसरे पक्ष की महिला ने भी थाने में तहरीर देकर युवक पर घर पहुंचकर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि मना करने के बावजूद युवक नहीं माना। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि करीब तीन वर्ष पूर्व उसकी तहरीर पर युवक के खिलाफ छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।

उसने युवक पर आए दिन छेड़खानी और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। उपनिरीक्षक मक्खन लाल ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

Previous Post

कौन हैं अरिहा पंगमबम? जिन्होंने एरोबिक जिम्नास्टिक्स एशियाई चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, पहली भारतीय बनीं

Next Post

सोनभद्र. तालाब में गंदगी और गोबर से मरीं कई कुंतल मछलियां, पट्टाधारक को भारी नुकसान

Next Post

सोनभद्र. तालाब में गंदगी और गोबर से मरीं कई कुंतल मछलियां, पट्टाधारक को भारी नुकसान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • विंडमगंज. पत्रकार को पितृ शोक, बीएचयू में उपचार के दौरान पं. रामनारायण मिश्रा का निधन
  • सोनभद्र. ऐश्वर्य राज सिंह बने राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष
  • सोनभद्र. प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
  • प्रज्ञानानंदा ने एक राउंड पहले ही जीता अपना पहला रैपिड एंड ब्लिट्ज खिताब, 23.5 अंकों के साथ रचा इतिहास
  • सोनभद्र. तालाब में गंदगी और गोबर से मरीं कई कुंतल मछलियां, पट्टाधारक को भारी नुकसान

Breaking News

विंडमगंज. पत्रकार को पितृ शोक, बीएचयू में उपचार के दौरान पं. रामनारायण मिश्रा का निधन

by JK Gupta
August 7, 2026
0

संवाददाता@आनंद गुप्ता.... विंढमगंज थाना क्षेत्र के हिराचक गांव निवासी पंडित रामनारायण मिश्रा (90) का शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे...

Read moreDetails

सोनभद्र. ऐश्वर्य राज सिंह बने राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष

by JK Gupta
August 7, 2026
0

@जे0 के0....... Sonbhadra । राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio