• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. घनी आबादी में पहुंचा विशालकाय मगरमच्छ, रात एक बजे तक चला रेस्क्यू

JK Gupta by JK Gupta
October 3, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0/@कृपा शंकर पांडेय..…


Sonbhadra। चोपन थाना क्षेत्र के डाला वन रेंज अंतर्गत हाइडिल कॉलोनी में मध्य रात्रि विशालकाय मगरमच्छ के पहुंचने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ अजय गोंड़ के घर के पास दिखाई दिया, जिसके बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल वन विभाग को मगरमच्छ के आबादी क्षेत्र में पहुंचने की जानकारी दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। मगरमच्छ को काबू में करने के लिए टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। देर रात कड़ी मेहनत के बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि सोन नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण मगरमच्छ बहकर आबादी क्षेत्र में पहुंचा होगा। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम मगरमच्छ को कोटा स्थित बांध क्षेत्र में ले गई, जहां उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।

मगरमच्छ को पकड़ने की कार्रवाई देर रात करीब एक बजे तक चलती रही। वन विभाग की तत्परता से मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू किए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

Views: 61
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. बीचों-बीच टूटी पुलिया दे रही हादसों को न्योता, ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग

Next Post

सोनभद्र. हाथों में झाड़ू लिए स्वच्छता का संकल्प लेकर उतरीं मारवाड़ी समाज की महिलाएं

Next Post

सोनभद्र. हाथों में झाड़ू लिए स्वच्छता का संकल्प लेकर उतरीं मारवाड़ी समाज की महिलाएं

Related Posts

  • सोनभद्र. मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक, बूथ स्तर तक जिम्मेदारी निभाने पर जोर सोनभद्र. मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक, बूथ स्तर तक जिम्मेदारी निभाने पर जोर
  • सोनभद्र. मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी सोनभद्र की बालिकाएं सोनभद्र. मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी सोनभद्र की बालिकाएं
  • सोनभद्र. रबी अभियान 2026-27 के तहत 49 सहकारी समितियों को 787.500 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित सोनभद्र. रबी अभियान 2026-27 के तहत 49 सहकारी समितियों को 787.500 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित
  • सोनभद्र. शहर कांग्रेस ने सभी 25 वार्डों के बूथों पर बीएलए की तैनाती की, मतदाता पुनरीक्षण अभियान को मिलेगी गति सोनभद्र. शहर कांग्रेस ने सभी 25 वार्डों के बूथों पर बीएलए की तैनाती की, मतदाता पुनरीक्षण अभियान को मिलेगी गति
  • ओबरा. छठ पूजा से घर लौट रही 12 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर जबरदस्ती ओबरा. छठ पूजा से घर लौट रही 12 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर जबरदस्ती
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement