• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. हाथों में झाड़ू लिए स्वच्छता का संकल्प लेकर उतरीं मारवाड़ी समाज की महिलाएं

JK Gupta by JK Gupta
October 3, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


मारवाड़ी युवा मंच महिला सोन शाखा सोनभद्र की ओर से शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती स्वच्छता दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मंच की पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की।

इसके बाद महिलाओं ने हाथों में झाड़ू लेकर स्वच्छता अभियान चलाया। आसपास के स्थानों की सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा सभी से अपने घर और आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने की अपील की गई।

मंच की अध्यक्षा सुनीता सांवरिया ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को स्वस्थ और सभ्य समाज की आधारशिला माना था। स्वच्छता के उनके विचारों को केवल विशेष अवसरों तक सीमित रखने के बजाय प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

उन्होंने प्लास्टिक के बढ़ते प्रयोग से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए इसके प्रयोग को कम करने की अपील की।

कोषाध्यक्ष पूनम केडिया और सचिव चित्रा जालान ने कहा कि स्वच्छ वातावरण बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। घर के साथ सार्वजनिक स्थानों की सफाई पर भी ध्यान देना जरूरी है। प्लास्टिक के स्थान पर पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

इस दौरान अनीता थरड, शशि केडिया, मीरा केडिया, रीतू अग्रवाल, एकता केजरीवाल, दीप्ति केडिया सहित मंच की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।

Views: 50
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. घनी आबादी में पहुंचा विशालकाय मगरमच्छ, रात एक बजे तक चला रेस्क्यू

Next Post

यूपी में शाहजाद भट्टी नेटवर्क पर बड़ा एक्शन, 55 ATS टीमें एक साथ कई जगहों पर कर रहीं कार्रवाई

Next Post
यूपी में शाहजाद भट्टी नेटवर्क पर बड़ा एक्शन, 55 ATS टीमें एक साथ कई जगहों पर कर रहीं कार्रवाई

यूपी में शाहजाद भट्टी नेटवर्क पर बड़ा एक्शन, 55 ATS टीमें एक साथ कई जगहों पर कर रहीं कार्रवाई

Related Posts

  • सोनभद्र. मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक, बूथ स्तर तक जिम्मेदारी निभाने पर जोर सोनभद्र. मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक, बूथ स्तर तक जिम्मेदारी निभाने पर जोर
  • सोनभद्र. मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी सोनभद्र की बालिकाएं सोनभद्र. मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी सोनभद्र की बालिकाएं
  • सोनभद्र. रबी अभियान 2026-27 के तहत 49 सहकारी समितियों को 787.500 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित सोनभद्र. रबी अभियान 2026-27 के तहत 49 सहकारी समितियों को 787.500 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित
  • सोनभद्र. शहर कांग्रेस ने सभी 25 वार्डों के बूथों पर बीएलए की तैनाती की, मतदाता पुनरीक्षण अभियान को मिलेगी गति सोनभद्र. शहर कांग्रेस ने सभी 25 वार्डों के बूथों पर बीएलए की तैनाती की, मतदाता पुनरीक्षण अभियान को मिलेगी गति
  • ओबरा. छठ पूजा से घर लौट रही 12 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर जबरदस्ती ओबरा. छठ पूजा से घर लौट रही 12 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर जबरदस्ती
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement