• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

म्योरपुर. खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक, 35 वर्षीय युवक की मौत

JK Gupta by JK Gupta
October 2, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी….


— किरबिल में शाम करीब 7 बजे हुआ हादसा; सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया, सड़क किनारे भारी वाहनों की पार्किंग पर उठे सवाल


म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक जा घुसी। हादसे में बाइक सवार राम सिंह गोंड (35) पुत्र रामबरन गोंड निवासी कांचन की मौत हो गई।
बताया गया कि राम सिंह बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान किरबिल गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस पहुंची और घायल राम सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

सड़क किनारे खड़े ट्रकों से हादसे का खतरा
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के किनारे भारी वाहनों के खड़े रहने से आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। तेज रफ्तार बाइक और सड़क पर खड़े वाहनों के कारण दृश्यता कम होने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने सड़क किनारे भारी वाहनों की पार्किंग पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है।

Post Views: 9
Previous Post

सोनभद्र. सरईगढ़ के वायरल वीडियो का डीएम ने लिया संज्ञान, नेटवर्क सुधार का सर्वे पूरा

Next Post

‘भक्ति-इंसानियत का कोई धर्म नहीं होता’, मुस्लिम कलाकारों के राम भजन गाने पर अंजलि अरोड़ा के बेबाक बोल

Next Post
‘भक्ति-इंसानियत का कोई धर्म नहीं होता’, मुस्लिम कलाकारों के राम भजन गाने पर अंजलि अरोड़ा के बेबाक बोल

'भक्ति-इंसानियत का कोई धर्म नहीं होता', मुस्लिम कलाकारों के राम भजन गाने पर अंजलि अरोड़ा के बेबाक बोल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.