• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘भक्ति-इंसानियत का कोई धर्म नहीं होता’, मुस्लिम कलाकारों के राम भजन गाने पर अंजलि अरोड़ा के बेबाक बोल

Admin by Admin
October 3, 2026
in मनोरंजन
0
‘भक्ति-इंसानियत का कोई धर्म नहीं होता’, मुस्लिम कलाकारों के राम भजन गाने पर अंजलि अरोड़ा के बेबाक बोल

[ad_1]

Last Updated:October 02, 2026, 23:37 IST

फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में अंजलि अरोड़ा ने माता सीता का किरदार निभाया है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि भक्ति और इंसानियत का किसी धर्म से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने सनातन धर्म पर गर्व करने वालों को नीचा दिखाने वालों की आलोचना की. अंजलि ने बताया कि इस फिल्म के सेट पर कई मुस्लिम कलाकारों ने भी भगवान राम के गानों और संगीत में अपना योगदान दिया.

ख़बरें फटाफट

'भक्ति का कोई धर्म नहीं', मुस्लिम कलाकारों के राम भजन गाने पर हीरोइन की दो टूकZoom

अंजलि अरोड़ा ने फिल्म में सीता का रोल निभाया है. (फोटो साभार: IANS)

नई दिल्ली: एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में माता सीता के किरदार में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस का कहना है कि भक्ति और इंसानियत का किसी धर्म से कोई लेना-देना नहीं है. साथ ही, एक्ट्रेस ने उन लोगों को भी आड़े हाथ लिया जो सनातन धर्म पर गर्व करने वालों को छोटा समझते हैं. एक्ट्रेस ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि फिल्म की टीम में कई मुस्लिम भी थे, जिन्होंने भगवान राम की कहानी पर बनी इस फिल्म में अपना योगदान दिया है.

धार्मिक पहचान जाहिर करने पर लोगों को ट्रोल किए जाने के सवाल पर अंजलि ने कहा कि सच्ची आस्था सिर्फ पूजा-पाठ में नहीं बल्कि आपके दूसरों के साथ बर्ताव में भी दिखनी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘ऐसे लोग धर्म में तो यकीन रखते हैं लेकिन इंसानियत में नहीं. जो व्यक्ति भगवान में विश्वास रखता है, वह हर धर्म में विश्वास रखता होगा. मैं हिंदू हूं, अगर मेरे सामने कोई मुस्लिम बैठा भी होगा, तो मैं उसे सामान्य इंसान की तरह देखूंगी.’ ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ के सेट के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए अंजलि ने याद किया कि क्रू के कई सदस्य मुस्लिम थे और फिर भी उन्होंने फिल्म के भक्ति संगीत में अपना योगदान दिया.

मुस्लिम कलाकारों ने गाए राम के गाने
अंजलि अरोड़ा ने कहा, ‘हमारे सेट पर स्पॉट दादा, लाइट दादा, म्यूजिक डायरेक्टर समेत कई लोग मुस्लिम थे और अच्छे से काम करते थे. उन्होंने भगवान राम के गाने गाए और संगीत तैयार किया. किसी व्यक्ति का धर्म यह तय नहीं करता कि वह किसी प्रोजेक्ट में अपना योगदान दे सकता है या नहीं. बस उसके अंदर वह अनुशासन होना चाहिए, जो हमारे शास्त्र हमें सिखाते हैं.’

अभिषेक सिंह ने डायरेक्ट की है फिल्म
‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में अंजलि ने माता सीता का किरदार निभाया है, जबकि देव शर्मा भगवान राम के रोल में हैं. फिल्म में शील वर्मा लक्ष्मण, निर्भय वाधवा हनुमान और रजनीश दुग्गल रावण के किरदार में नजर आए हैं. अभिषेक सिंह द्वारा निर्देशित और प्रकाश महोबिया और संजय बुंदेला द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म 25 सितंबर को हिंदी और छत्तीसगढ़ी में रिलीज हुई है.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 02, 2026, 23:37 IST



[ad_2]

Source link

Views: 50
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

म्योरपुर. खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक, 35 वर्षीय युवक की मौत

Next Post

Asian Games Schedule: क्रिकेट और हॉकी में गोल्ड की उम्मीद, आर्चरी में भी होगी मेडल की बारिश, देखें क्या है 15वें दिन का पूरा शेड्यूल

Next Post
Asian Games Schedule: क्रिकेट और हॉकी में गोल्ड की उम्मीद, आर्चरी में भी होगी मेडल की बारिश, देखें क्या है 15वें दिन का पूरा शेड्यूल

Asian Games Schedule: क्रिकेट और हॉकी में गोल्ड की उम्मीद, आर्चरी में भी होगी मेडल की बारिश, देखें क्या है 15वें दिन का पूरा शेड्यूल

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement