• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. सरईगढ़ के वायरल वीडियो का डीएम ने लिया संज्ञान, नेटवर्क सुधार का सर्वे पूरा

JK Gupta by JK Gupta
October 2, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


— नेटवर्क समस्या पर प्रशासन की सक्रियता, चार माह में 28 टॉवरों को मिली स्वीकृति, नेटवर्क विहीन क्षेत्रों की पहचान कर टॉवर स्थापना की कार्रवाई तेज


Sonbhadra। जनपद के दूरस्थ एवं नेटवर्क समस्या से प्रभावित क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी बेहतर करने को लेकर जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने अवगत कराया कि पिछले चार महीनों में जनपद में 28 नए मोबाइल टॉवर लगाए जाने की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है, जिनमें 22 टॉवरों की स्थापना का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसके अलावा 6 अन्य टॉवरों की स्थापना का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ होगा। जिनमें 3 टॉवर जुगैल क्षेत्र में स्थापित किए जाने हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी की स्थिति का सर्वे कराया जा रहा है, ताकि जहां भी नेटवर्क की समस्या है, वहां प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। सर्वे के माध्यम से नेटवर्क की समस्या वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर टावर स्थापना की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इसी क्रम में विकासखंड नगवां की ग्राम पंचायत सरईगढ़ की बच्ची से संबंधित नेटवर्क समस्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिलाधिकारी द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया। जिसके संबंध में एसडीओ बीएसएनल द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्व में ही संबंधित क्षेत्र में नेटवर्क कनेक्टिविटी को लेकर सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है तथा टॉवर स्थापना की स्वीकृति के लिए डीजी बीएसएनल से पत्राचार किया जा चुका है।

स्वीकृति प्राप्त होते ही उक्त क्षेत्र में भी टॉवर लगाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में नेटवर्क कनेक्टिविटी की समस्या के समाधान के लिए सर्वे एवं आवश्यक कार्रवाई प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जा रही है। ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में बेहतर नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संबंधित स्तरों पर लगातार समन्वय किया जा रहा है।

नेटवर्क विहीन इन क्षेत्रों में शुरू हो चुका है टॉवर स्थापना का कार्य:

जिलाधिकारी ने बताया कि आमजन की समस्या को देखते हुए पहले ही नेटवर्क विहीन रॉबर्ट्सगंज, घोरावल व दुद्धी तहसील के 14 गांवों में 4-जी टॉवर की स्थापना का कार्य शुरू कराया जा चुका है। बताया कि रॉबर्ट्सगंज तहसील के 4 गांवों नगवां, दरमा, मड़कुरी, सांडसोत तथा घोरावल तहसील के पांच गांवों ढोलो, सपही, अमिलिपोखर, मूर्तिया व देवगढ़ में 4-जी टॉवर लगाए जाने की शुरुआत हो चुकी है। इसी तरह से दुद्धी तहसील क्षेत्र के पांच गांवों डूमा, जौराही, गंगहर,शिशवा व पतखिरना में भी टॉवर लगाए जा रहे हैं। सबताया कि दुद्धी तहसील के सोढ़ो, बिच्छी, कोटा, जोरकहू व ओबरो के पकरी,झरिया, कंधौरा, भरमहोरी, कनेहरा व बैरपुर में भी मोबाइल टॉवर स्थापित करने को लेकर भी कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

Post Views: 12
Previous Post

सोनभद्र.एक मासूम की आवाज में उठाया गांव की कनेक्टिविटी का मुद्दा

Next Post

म्योरपुर. खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक, 35 वर्षीय युवक की मौत

Next Post

म्योरपुर. खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक, 35 वर्षीय युवक की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.