संवाददाता@संदीप अग्रहरी…..
म्योरपुर-बभनी पुलिस की संयुक्त टीम ने कंधमाल में की कार्रवाई, 26 वर्षीय आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

सोनभद्र में अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत म्योरपुर और बभनी पुलिस को सफलता मिली है। दोनों थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में वांछित चल रहे आरोपी को उड़ीसा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उड़ीसा के गुच्छापाड़ा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान जड्डू पात्रा उर्फ दुखित मलिक (26) पुत्र भीमा मलिक, निवासी सुगांपांगा, थाना टीकावली, जनपद कंधमाल, उड़ीसा के रूप में हुई है।
दो एनडीपीएस मामलों में था वांछित : पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना म्योरपुर में मु0अ0सं0 77/2025 दर्ज है। इस मामले में धारा 319(2), 318(4) बीएनएस और 8/20/27A/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।
वहीं, थाना बभनी में दर्ज मु0अ0सं0 105/2025 में भी आरोपी वांछित था। इस मामले में धारा 8/20/27A/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
दोनों मामलों में आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने सुराग जुटाने के बाद उड़ीसा में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई : पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी दुद्धी के नेतृत्व में की गई। अभियान में प्रभारी निरीक्षक बभनी और थानाध्यक्ष म्योरपुर की संयुक्त टीम शामिल रही।
गिरफ्तारी टीम में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल: संयुक्त टीम में थाना म्योरपुर से उपनिरीक्षक बलजीत भारद्वाज और कांस्टेबल सनोज कुमार तथा थाना बभनी से उपनिरीक्षक तौफिक खान और कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।
पुलिस के मुताबिक मादक पदार्थों की तस्करी और अपराध में शामिल आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।