संवाददाता@विशाल टंडन……

पूज्य संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “श्री गुरु रविदास महाराज कलश वंदन अभियान” के अंतर्गत रॉबर्ट्सगंज नगर मंडल में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर कलश यात्रा का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण स्वागत किया गया।

भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव के नेतृत्व में दंडित बाबा मंदिर, कांशीराम आवास परिसर, शिव मंदिर (हर्षनगर), कड़े माता मंदिर (आंबेडकर नगर) तथा श्रीराम सरोवर मंदिर (पसियान मोहल्ला) एवं श्री लहरी बाबा मंदिर सहित विभिन्न स्थलों पर श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के समरसता, समानता, सामाजिक सद्भाव एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने कहा कि गुरु रविदास जी के विचार आज भी समाज को एकता, सद्भाव और सामाजिक समरसता का मार्ग दिखाते हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान “जय गुरु रविदास” एवं “भारत माता की जय” के उद्घोषों से वातावरण भक्तिमय, उत्साहपूर्ण एवं राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाया। इस कार्यक्रम मे विशेष रूप से ब्लाक प्रमुख जिले के जिला उपाध्यक्ष अजीत रावत रहे।

कार्यक्रम के संयोजक नगर के उपाध्यक्ष धर्मवीर त्यागी, जिला सह मीडिया प्रभारी अमन वर्मा रहे। अशोक भारती, संतोष भारती,मोहन भारती, श्यामबाबू पासी,दिनेश भारती, अजय रावत, आलोक रावत, धीरेंद्र पांडेय, अभिषेक गुप्ता, आकाश सोनकर, अमर नाथ,दुर्गेश,विनोद सोनी सहित अन्य उपस्थित रहें।





