Last Updated:
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद भारतीय बॉक्सिंग टीम ग्लासगो के एक भारतीय रेस्टोरेंट में जश्न मनाने पहुंची थी. रेस्टोरेंट में दिए गए नैपकिन पर भारत का अधूरा और गलत नक्शा छपा था, जिसे देखकर ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन भड़क उठीं.
भारत का अधूरा नक्शा देख भड़कीं लवलीना.
नई दिल्ली. ग्लासगो के एक भारतीय रेस्टोरेंट में कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों को डिनर के लिए बुलाया गया था, जिसके बाद यह रेस्टोरेंट विवादों में घिर गया. ‘मिस्टर सिंह इंडिया–द होम ऑफ करी’ नाम के रेस्टोरेंट ने वहां आए एथलीट्स को ऐसे नैपकिन दिए, जिन पर भारत का आउटलाइन मैप बना था. जैसे ही ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने देखा कि मैप में देश के नॉर्थ-ईस्ट इलाके को पूरी तरह से नहीं दिखाया गया है, तो तुरंत नाराजगी जताई.
नाखुश लवलीना ने क्या कहा?
बोरगोहेन ने कहा, ‘नैपकिन पर बने मैप में हमारा नॉर्थ-ईस्ट नहीं है. भारत का हर हिस्सा जरूरी है और उसे मैप में दिखाया जाना चाहिए.’ बॉक्सिंग फैडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) के प्रेसिडेंट अजय सिंह ने स्टार बॉक्सर का समर्थन किया और पेपर नैपकिन पर मौजूद कुछ और बड़ी गलतियों की ओर इशारा किया, जिनमें जम्मू-कश्मीर का अधूरा नक्शा भी शामिल था. सिंह ने रेस्टोरेंट मैनेजमेंट से कहा कि वे तुरंत उन गलत नैपकिन को हटा लें और नक्शे को ठीक करके उसमें भारत की पूरी क्षेत्रीय अखंडता को दिखाएं. हालांकि, इस मामले पर रेस्टोरेंट की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.
ग्लासगो में ‘मिस्टर सिंह इंडिया’ खाने-पीने की एक मशहूर जगह है, जहां अक्सर स्पोर्ट्स टीमें और बड़े-बड़े लोग आते रहते हैं. तीन दशकों से ज्यादा समय से इस रेस्टोरेंट ने ग्लासगो को पंजाबी विरासत और स्कॉटिश भावना के मेल से बनी एक पारिवारिक कहानी परोसी है. सिंह परिवार की चार पीढ़ियों द्वारा चलाया जा रहा यह रेस्टोरेंट, अपने खाने, मेहमाननवाजी और कम्युनिटी के जरिए पंजाबी खान-पान की विरासत और स्कॉटिश असर का मेल पेश करता है. इससे एक ऐसा डाइनिंग अनुभव मिलता है जो उन सांस्कृतिक लेन-देन को दिखाता है, जिन्होंने पिछले तीन दशकों में इस शहर को आकार दिया है.
बॉक्सिंग में भारत का धमाल
ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के खिलाड़ियों ने 10वें दिन तक कुल 39 मेडल अपने नाम कर लिए. भारत को 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रांज मेडल मिले. ओवरऑल भारत चौथे स्थान पर रहा है. बॉक्सिंग में भारत का दमदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें भारतीय दल को 10 मेडल मिले. इनमें 7 गोल्ड भी शामिल हैं.
About the Author

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…
और पढ़ें






