• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 2, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलखन. डीएम साहब! आखिर कब सुधरेगी सलखन सब स्टेशन की विद्युत दुर्व्यवस्था

JK Gupta by JK Gupta
August 2, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@बद्री प्रसाद…..

— न दिन को चैन, न रात को सुकून, ताबड़तोड़ बेतहाशा, बेलगाम अनियमित अघोषित विद्युत कटौती, त्रस्त उपभोक्ता में तीव्र आक्रोश

बिजली पैदा कर देश भर को रोशन करने वाला जनपद खुद अंधेरे में डूबा है। यहां तो वही कहावत हो गई कि “दीपक तले अंधेरा” खासतौर पर सलखन विद्युत सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले गुरमा फीडर की स्थिति तो पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है। बेलगाम, बेहिसाब, अनियमित अघोषित बिजली कटौती ने ग्रामीणों की जिंदगी नरक बना दी है।

हालत यह है कि लोग अब फाल्ट, ट्रिपिंग शट-डाउन जैसी शब्दावली से पूरी तरह अजीज और परेशान हो चुके हैं। विद्युत उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी गुरमा, मारकुंडी समेत आसपास के ग्रामसभाओं के साथ उपेक्षात्मक पूर्ण मनमाना रवैया अपनाते हुए काफी सौतेला व्यवहार कर रहे हैं।
बताते हैं कि गुरमा, मारकुंडी गांव, मीना बाजार व आसपास के इलाकों में विद्युत सप्लाई नित्य दिन ही बाधित रहती है।

गुरमा,मारकुंडी गांव, मीना बाजार व आसपास के इलाकों की सप्लाई विद्युत सब स्टेशन सलखन से होती है। विद्युत उपभोक्ताओं के साथ मनमाना, उपेक्षात्मकपूर्ण, सौतेलापन का रवैया अपनाते हुए ताबड़तोड़ विद्युत कटौती की जाती है। विद्युत उपभोक्ताओं का कहना है कि पूरे 24 घंटे में विद्युत सप्लाई महज 6 से 8 घंटे ही उपभोक्ताओं को मिलती है वह भी कई किस्तों में। उपभोक्ताओं का यह हाल है कि दिन में तो वे त्राहि-त्राहि तो रात में हाय-तौबा करने की स्थिति बनी हुई है।अब तो बिजली मिलना एक लॉटरी जैसा हो गया है।

दिन-रात मिलाकर मुश्किल से 6 से 8 घंटे बिजली मिल रही है। वह भी कभी आए, कभी जाए वाली स्थिति में रहती है। बार-बार की ट्रिपिंग और ब्रेकडाउन से उपभोक्ताओं का धैर्य भी जवाब दे चुका है। भीषण व प्रचंड गर्मी और उमस के बीच लगातार बिजली गुल रहने से घरों में रहना मुश्किल सा हो गया है। इस प्रचंड उमस भरी गर्मी में जिंदगियां उबल रही हैं। बच्चों, बुजुर्गों और बीमारो की हालत सबसे खराब है, वहीं पेयजल व्यवस्था भी ठप पड़ गई है।

नहरे और माइनरे सूखी पड़ी है, जिससे सिंचाई के साधन खत्म हो चुके हैं और किसान भी गंभीर संकट में पड़ गया है। लगातार बिजली कटौती से दुकानदारों और छोटे व्यापारियों का कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। व्यापारियों के धंधे ठप, चौपट के कगार पर पहुंच गए हैं। इतना ही नहीं विषैले जीव जंतुओं का भी लोगों को ऐसे में भय बना रहता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही और ढिली जवाबदेही ने हालात बद से बदतर कर दिया है। स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति गहरा जन-आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि विभाग सिर्फ बाहरी कारणो का बहाना बनाता हैं जैसे आंधी, बारिश, ग्रिड फेल, ट्रिपिंग, रोस्टिंग आदि, लेकिन कभी कोई ठोस समाधान नहीं दिखाई देता है। कई उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्दी व्यवस्था नहीं सुधरे तो जन आंदोलन और विरोध प्रदर्शन करने के लिए पूर्णतया बाध्य होंगे जाएंगे ।

इस संबंध में विद्युत उपभोक्ता बताते हैं कि मारकुंडी व आसपास के गांव में बिजली की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। हर रोज 15 से 20 बार बिजली कट रही है और जब आती भी है तो वोल्टेज इतना काम होता है कि पंखा तक नहीं चल पाता। पेयजल, सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है करते हैं। इस संबंध में कई बार बिजली विभाग के जे.ई., एसडीओ से लेकर अधिशासी अभियंता तक को शिकायत की गयी लेकिन कोई स्थाई समाधान नहीं हुआ। गांव की जनता भी अब पूरी तरह से आक्रोशित है।

विद्युत उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग से मांग की है कि इस गंभीर समस्या को गंभीरता से स्थाई समाधान करें वरना ग्रामीण जनता के साथ मिलकर धरना- प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे। सवाल अब यह उठता है कि बिजली विभाग का जवाबदेह कौन है? क्या ऊर्जा मंत्री या जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ रिपोर्ट देखकर संतुष्ट हैं या स्थल पर जाकर स्थिति का आकलन करेंगे? क्या ग्रामीण उपभोक्ताओं को बिजली की मूलभूत सुविधा देना भी अब “मांग” बन गई है? सवाल गंभीर है और विद्युत उपभोक्ता जवाब मांगते हैं।

Previous Post

भारत का अधूरा नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, ग्लास्गो के रेस्टोरेंट में मचा बवाल

Next Post

सोनभद्र. डीएम चर्चित गौड़ ने औद्योगिक लॉजिस्टिक योजनांतर्गत की प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

Next Post

सोनभद्र. डीएम चर्चित गौड़ ने औद्योगिक लॉजिस्टिक योजनांतर्गत की प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • India CWG 2026 Day 11 Live: पदक की दौड़ से बाहर रोनाल्डो सिंह, इशरूप ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेंगी
  • सोनभद्र. नगर पंचायत अनपरा में एसटीपी निर्माण हेतु भूमि चिन्हांकन में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, फ्लाई ऐश निस्तारण के भी दिए निर्देश
  • सोनभद्र. डीएम चर्चित गौड़ ने औद्योगिक लॉजिस्टिक योजनांतर्गत की प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
  • सलखन. डीएम साहब! आखिर कब सुधरेगी सलखन सब स्टेशन की विद्युत दुर्व्यवस्था
  • भारत का अधूरा नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, ग्लास्गो के रेस्टोरेंट में मचा बवाल

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • India CWG 2026 Day 11 Live: पदक की दौड़ से बाहर रोनाल्डो सिंह, इशरूप ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेंगी
  • सोनभद्र. नगर पंचायत अनपरा में एसटीपी निर्माण हेतु भूमि चिन्हांकन में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, फ्लाई ऐश निस्तारण के भी दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.