• Home
  • Privacy Policy
Saturday, August 1, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Arundhati Choudhary wins Gold: अरुंधति चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सोना, इंग्लैंड की बॉक्सर को फाइनल में दी मात

Admin by Admin
August 1, 2026
in खेल
0
Arundhati Choudhary wins Gold: अरुंधति चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सोना, इंग्लैंड की बॉक्सर को फाइनल में दी मात
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Last Updated:August 01, 2026, 22:11 IST

Arundhati Choudhary: अरुंधति चौधरी ने महिलाओं की 70 किग्रा कैटेगरी के फाइनल में इंग्लैंड की चैंटेल रीड को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है. 23 साल की अरुधंती ने कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना पहला मेडल जीता है. अरंधति राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं.

अरुंधति चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सोना, इंग्लैंड की बॉक्सर को दी मात Zoom

अरुंधति चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सोना.

नई दिल्ली.  ग्लासगो में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है. इस शानदार अभियान में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ते हुए भारत की युवा मुक्केबाज अरुंधति चौधरी ने महिलाओं की 70 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है. अरुंधति की इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही प्रतियोगिता की पदक तालिका में भारत की स्थिति और मजबूत हो गई है. भारत कुल 34 पदकों के साथ अब चौथे स्थान पर पहुंच गया है, जिसमें 11 स्वर्ण, 15 रजत और 8 कांस्य पदक शामिल हैं.

रिंग में उतरीं अरुंधति चौधरी (Arundhati Choudhary) ने शुरुआत से ही आक्रामक और सटीक खेल दिखाया. फाइनल मुकाबले में उनका सामना इंग्लैंड की मजबूत दावेदार चैंटल रीड से था. हालांकि, अरुंधति के बेहतरीन फुटवर्क, जबरदस्त पंच और अचूक रणनीति के आगे विरोधी मुक्केबाज पूरी तरह पस्त नजर आईं. तीसरे दौर को 5-0 से अपने नाम करते हुए अरुंधति ने सर्वसम्मति से यह मुकाबला जीता और भारत की झोली में एक और चमकदार सोना डाल दिया.

अरुंधति चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सोना.

शाम के सत्र में भारत का जलवा कायम रहा, जहां तीन मुकाबलों में से तीनों में भारतीय खिलाड़ियों ने बाजी मारी. इस सत्र में मुक्केबाजी प्रतियोगिता के पहले छह फाइनल मुकाबलों में से भारत ने पांच स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर रिंग में अपना एकाधिकार स्थापित कर दिया है.

बास्केटबॉल से मुक्केबाजी के रिंग तक का सफर

अरुंधति की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन की एक दिलचस्प कहानी है. उनके पिता सुरेश का कहना है कि अरुंधति बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में बेहद होशियार थीं और खेलकूद में उनकी गहरी रुचि थी.  ‘जब अरुंधति कोटा के स्प्रिंग डेल स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ती थी, तब वह स्कूल की बास्केटबॉल टीम की कप्तान थी. उसकी कप्तानी में स्कूल टीम ने जिला और राज्य स्तरीय स्कूली खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया और कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया.’

हालांकि, बास्केटबॉल जैसे टीम गेम में सफलता हासिल करने के बाद अरुंधति के मन में कुछ अलग करने की चाह जगी. उन्होंने एक दिन अपने पिता से व्यक्तिगत खेल चुनने की इच्छा जताई. पिता की सलाह पर उन्होंने मुक्केबाजी को अपने करियर के रूप में चुना.

चुनौतियों को पार कर हासिल की सफलता

जब अरुंधति ने बॉक्सिंग चुनने का फैसला किया, तब उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती उनके अपने शहर की परिस्थितियां थीं. उन्होंने अपने पिता से साफ कहा, ‘पापा, मुझे बस बॉक्सिंग का एक अच्छा कोच ला दो.’ उस समय राजस्थान के कोटा शहर में मुक्केबाजी का कोई खास माहौल नहीं था और न ही कोई स्थापित कोचिंग की सुविधा उपलब्ध थी. लेकिन अरुंधति के मजबूत इरादों और उनके परिवार के अटूट समर्थन ने इस कमी को आड़े नहीं आने दिया. शुरुआती बाधाओं को पार करते हुए अरुंधति ने दिन-रात पसीना बहाया और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन किया.

आज ग्लासगो के मुक्केबाजी रिंग में अरुंधति चौधरी का लहराता तिरंगा इस बात का प्रमाण है कि अगर इरादे बुलंद हों, तो शून्य से शुरू करके भी विश्व पटल पर इतिहास रचा जा सकता है.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…

और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 01, 2026, 22:11 IST

Source link

Previous Post

Commonwealth Games 2026: साक्षी ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड मेडल, इंडिया के पदकों की संख्या इतनी हुई, Other-sports Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • Arundhati Choudhary wins Gold: अरुंधति चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सोना, इंग्लैंड की बॉक्सर को फाइनल में दी मात
  • Commonwealth Games 2026: साक्षी ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड मेडल, इंडिया के पदकों की संख्या इतनी हुई, Other-sports Hindi News
  • मुख्यालय. तीज मेले में झलकी संस्कृति, स्वाद और महिला शक्ति की अनूठी छटा
  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाले वो 8 भारतीय सूरमा, कारनामे ऐसे कि हर हिंदुस्तानी का गर्व से सीना चौड़ा हो जाएगा
  • म्योरपुर. बाजार हटा… फिर भी नहीं हटा जाम, आखिर जिम्मेदार कौन?

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • Arundhati Choudhary wins Gold: अरुंधति चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सोना, इंग्लैंड की बॉक्सर को फाइनल में दी मात
  • Commonwealth Games 2026: साक्षी ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड मेडल, इंडिया के पदकों की संख्या इतनी हुई, Other-sports Hindi News

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.