@जे0 के0…..

Sonbhadra। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित एवं वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत कोन थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में सात वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बरहमोरी, चकरिया और पिण्डारी गांवों से सात वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में राजेश, अरविंद, गुलाब, शिवनाथ, रामअचल, शम्भू और रामचन्द्र शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार सभी वारंटी अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन)/न्यायिक मजिस्ट्रेट दुद्धी द्वारा जारी वारंट के बावजूद न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे और फरार चल रहे थे। न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में सभी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी चकरिया शिवप्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल इन्द्रबली राय, हेड कांस्टेबल शिवकुमार तथा कांस्टेबल सूरज कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





