संवाददाता@विशाल टंडन……

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) सोनभद्र ने सत्र 2026-27 के सदस्यता अभियान का शुभारंभ एमवीएम पब्लिक स्कूल एवं आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज से किया। अभियान की शुरुआत प्रांत संगठन मंत्री आकाश जी ने एमवीएम पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को सदस्यता दिलाकर की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अभाविप केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और छात्र हितों के लिए समर्पित एक सशक्त विद्यार्थी आंदोलन है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित, सामाजिक उत्तरदायित्व और व्यक्तित्व विकास के लिए परिषद से जुड़कर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज में विभाग संगठन मंत्री सागर जी ने विद्यार्थियों को सदस्यता ग्रहण कराते हुए परिषद के उद्देश्य, कार्यों और छात्र जीवन में संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला।

उन्होंने अधिक से अधिक विद्यार्थियों से परिषद का सदस्य 99बनने की अपील की। अभियान के दौरान अनमोल सोनी, राहुल जालान, मृगांक दुबे, धर्मेश पाण्डेय, सक्षम पाण्डेय, आशुतोष मोदनवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों से संपर्क कर उन्हें परिषद की विचारधारा एवं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी और सदस्यता दिलाई।

अभाविप सोनभद्र के अनुसार सत्र 2026-27 के सदस्यता अभियान के तहत जनपद के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में व्यापक संपर्क अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य अधिकाधिक विद्यार्थियों को परिषद से जोड़कर राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सरोकारों और छात्र हितों के कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।





