@जे0 के0….

Sonbhadra। डेवलपिंग इनोवेशन कल्चर एंड आंत्रप्रेन्योरशिप” (डाइस) कार्यक्रम के अंतर्गत “उद्यमिता कौशल विकास” गतिविधि का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्कूल इनोवेशन काउंसिल , शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल की एक पहल , तथा राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र के सहयोग से आयोजित हुआ। कार्यक्रम में 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। मुख्य वक्ताओ मे डॉ.पी.के.वर्मा, डॉ.विकास तिवारी, आशीष श्रीवास्तव राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र ने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें नवाचारी सोच अपनाने तथा जिज्ञासा एवं रचनात्मकता के साथ रोज़मर्रा की समस्याओं को देखने के लिए प्रेरित किया।

साथ ही साथ इनोवेशन सेंटर के प्रतिनिधियो ने डाइस कार्यक्रम की उपयोगिता व भविष्य मे इसके माध्यम से नये नवाचार व भावी जीवन के नवनिर्माण से छात्रों को परिचित कराया। कार्यक्रम में संस्थानों के प्रधानाचार्य अमरनाथ और अंशुमान सिंह, उप प्रधानाचार्य यू.पी. शुक्ला, आलोक कुमार श्रीवास्तव, प्रवक्तागण, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और सत्र में सक्रिय भागीदारी दिखाई। विद्यालय प्रशासन एवं आयोजकों ने इस कार्यक्रम को अत्यंत सफल बताया तथा छात्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की।
डाइस कार्यक्रम पीएम श्री विद्यालयों में निरंतर आयोजित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विद्यालयों को समीपवर्ती उच्च शिक्षण संस्थानों से जोड़कर छात्रों में नवाचार की संस्कृति विकसित की जा रही है, जिसमें श्रेष्ठ विचार जिला एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी तक पहुँचते हैं।

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक प्रो. के.एस.वर्मा ने इस तरह के नवाचार से संबंधित रचनात्मक कार्यक्रमो के लिये अपनी शुभकामना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया l
