• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

KBC 18: अमिताभ बच्चन से कंटेस्टेंट ने पूछा ससुराल से जुड़ा सवाल, बताया सास-ससुर में किसे ज्यादा करते हैं पसंद

Admin by Admin
September 26, 2026
in मनोरंजन
0
KBC 18: अमिताभ बच्चन से कंटेस्टेंट ने पूछा ससुराल से जुड़ा सवाल, बताया सास-ससुर में किसे ज्यादा करते हैं पसंद


Last Updated:September 26, 2026, 20:11 IST

महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हालिया एपिसोड में बिग भी मुश्किल में पड़ गए, जब हॉट सीट पर बैठी कंटेस्टेंट अहेली ने उनसे ससुराल से जुड़े सवाल पूछ लिए. बिग बी से जब पूछा गया कि वह अपने सास और ससुर में से किसे सबसे ज्यादा पसंद करते हैं, तो उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया. इसके साथ ही उन्होंने ससुराल से जुड़े और भी सवालों के जवाब दिए.

ख़बरें फटाफट

सास-ससुर में किसे करते हैं सबसे ज्यादा पसंद?, अमिताभ बच्चन ने दिया जवाब Zoom

‘केबीसी 18’ होस्ट कर रहे हैं अमिताभ बच्चन. (फोटो साभार: Instagram@amitabhbachchan)

नई दिल्ली. महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन 18 को होस्ट कर रहे हैं. वह शो में अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात करते हैं. इस बीच हालिया एपिसोड में हॉट सीट पर बैठी कंटेस्टेंट अहेली ने बिग बी से उनके ससुराल से जुड़े कुछ सवाल पूछे, जिनके जवाब देकर अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो में समां बांध दिया. बिग बी ने बताया कि उन्हें ससुराल में कौन सबसे ज्यादा पसंद है.

कंटेस्टेंट अहेली ने अमिताभ बच्चन को बंगाल का दामाद बताते हुए कहा, ‘आप बंगाल के जमाई हो, इसलिए मैं आपसे कुछ सवाल-जवाब करने वाली हूं.’ इसके बाद उन्होंने अमिताभ से उनके ससुर और सास में से किसी एक को चुनने के लिए कहा. अहेली ने पूछा कि उन्हें अपने ससुर और सास में से कौन ज्यादा पसंद है. इस सवाल का अमिताभ बच्चन ने बिना ज्यादा समय लिए जवाब दिया- सासू मां.

ससुराल में सबसे ज्यादा किसे मिस करते हैं बिग बी?

इसके बाद अहेली ने उनसे पूछा कि वह अपने ससुराल के बारे में सबसे ज्यादा क्या मिस करते हैं. इस पर अमिताभ ने अपने चिर-परिचित अंदाज में मजेदार जवाब दिया. उन्होंने कहा, ‘जो ससुराल जाए, वो मिस करे, हम क्यों मिस करें?’. अमिताभ के इस जवाब ने पूरे माहौल को मजेदार बना दिया.

सादगीभरी थी अमिताभ बच्चन-जया बच्चन की शादी

इससे पहले अमिताभ बच्चन अपनी और जया बच्चन की शादी के बारे में भी बात कर चुके हैं. उन्होंने बताया था कि वह शादी में किसी तरह की भव्यता या शोर-शराबे के पक्ष में नहीं थे और दोनों ने सादगी से शादी की थी. दरअसल, शो के दौरान कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन से उनकी शादी से जुड़ा सवाल पूछा. उन्होंने बिग बी से सवाल किया कि शादी से पहले आपने जया के परिवार को किस तरह मनाया था और अपनी होने वाली सास का दिल कैसे जीता था.

साल 1973 में अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन संग लिए थे 7 फेरे

अमिताभ ने कहा, ‘हमने जया के परिवार से इस बारे में कोई खास बातचीत नहीं की थी. एक दिन मैंने जया से ही ऐसे ही कह दिया था कि अब हम दोनों को शादी कर लेनी चाहिए. जया ने भी मेरी इस बात पर सहमति जताई और हम दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया. इसके बाद हमने किसी और से इस बारे में बात नहीं की थी.’ बता दें कि अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन से साल 1973 में शादी की थी. जया बच्चन के पिता लेखक और पत्रकार तरुण कुमार भादुड़ी और मां इंदिरा भादुड़ी हैं. अमिताभ और जया बच्चन के दो बच्चे हैं, जिनके नाम अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन नंदा हैं.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

First Published :

September 26, 2026, 20:11 IST





Source link

Post Views: 4
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चोपन व पीएम श्री नवोदय विद्यालय में “डाइस” कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

Next Post

Asian Games 2026 Day 9 Schedule: स्क्वॉश और एथलेटिक्स में गोल्ड पर नजर, देखें भारतीय खिलाड़ियों का पूरा शेड्यूल

Next Post
Asian Games 2026 Day 9 Schedule: स्क्वॉश और एथलेटिक्स में गोल्ड पर नजर, देखें भारतीय खिलाड़ियों का पूरा शेड्यूल

Asian Games 2026 Day 9 Schedule: स्क्वॉश और एथलेटिक्स में गोल्ड पर नजर, देखें भारतीय खिलाड़ियों का पूरा शेड्यूल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.