संवाददाता@आनन्द गुप्ता….

विंढमगंज बाजार मे अब अल्ट्रासाउंड सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच के लिए विंढमगंज से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। हलवाई मोहल्ला, विंढमगंज में सन्नी इलेक्ट्रॉनिक के मकान में मां शारदा डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ हो गया है।

सेंटर पर अल्ट्रासाउंड सहित विभिन्न जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि कुलभूषण पांडेय, प्रबंधक अजय पांडेय, सुमित सोनी, डॉ. रमेश कुशवाहा, डॉ. सरजू प्रसाद गुप्ता, डॉ. अनुपम, प्रभाकर, सुनील कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सेंटर खुलने से विंढमगंज और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा मिल सकेगी। अब जांच के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं, स्वास्थ्य जांच की सुविधा विंढमगंज में ही उपलब्ध है।
