मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी…
— सेवा संकल्प अभियान के तहत बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग

ओबरा में 9वा राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के तहत शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान ओबरा के लगभग दो दर्जन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा संयुक्त रूप से नगर के चिल्ड्रेन पार्क में अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संतुलित पोषण के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ओबरा नगर पंचायत की अध्यक्ष चांदनी देवी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला उपाध्यक्ष रंजना सिंह, सुनीता पाण्डेय उपस्थित रही।
उक्त अतिथियों ने कुल 5 लाभार्थियों को अन्नप्राशन कार्यक्रम कर आवश्यक सामग्री भेंट की। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की ओर से पोषण से संबंधित जानकारी भी साझा की गई।

बताया गया कि जो बच्चा 6 महीने का हो जाता है उसे मां के दूध के साथ-साथ ऊपरी अर्ध ठोस आहार देना जरूर शुरू करे । कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा बच्चों को खीर, मसाला हुआ पौष्टिक भोजन खिलाकर इसकी शुरुआत की गई। माता को सिखाया गया कि बच्चों को किस तरह का भोजन, कितनी मात्रा में और कितनी बार देना चाहिए।
साथ ही खाना खिलाने से पहले साफ सफाई, कटोरी चम्मच का उपयोग, भोजन में दाल, दलिया, मसाले हुए फल और हरी सब्जियां शामिल करें ताकि बच्चे को आवश्यक पोषक तत्व मिल सके।

इस दौरान पोषाहार से तैयार व्यंजनों और उनमें मौजूद पोषक तत्वों की जानकारी देने के साथ बच्चों के लिए कॉमिक बुक, पौष्टिक फल, मिठाई और अतिरिक्त पोषाहार सामग्री वितरित की गई।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा कार्यक्रम स्थल को फूल मालाओं सहित विभिन्न रंगोली आदि से सुसज्जित किया गया था, जो आकर्षक का केंद रहा। साथ ही ढोलक थाप पर और सोहर गीत पर महिलाओं ने खूब उत्सव मनाया।
आंगनबाड़ी कार्यकत्री ममता पाठक ने बताया कि विभाग की ओर से तीन दिवसीय 25, 26, 27 सितम्बर को क्रमशः उत्सव एवं संवाद कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा बहुओं और उत्कृष्ट लाभार्थी माताओं के सम्मान सहित विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में उक्त कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आंगनबाड़ी कार्यकत्री
अंजू लता, कुसुम, ललिता, गीता, शशि प्रभा, जूही पाण्डेय, कंचन गुप्ता, मीरा सिंह, कनक, सावित्री, चंद्रिका, रिम्पी, मनोज देवी सहित अन्य उपस्थित थे।