सलखन संवाददाता@बद्रीप्रसाद…
…अध्यक्ष शिवकुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष शिवानंद यादव व सचिव शारदा देवी को मिली जिम्मेदारी

ग्राम सभा सलखन में आगामी रामलीला आयोजन को लेकर आदर्श रामलीला समिति का गठन किया गया। समिति के गठन के दौरान सर्वसम्मति से विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई, ताकि रामलीला आयोजन को व्यवस्थित एवं भव्य रूप से संपन्न कराया जा सके।समिति में शिवकुमार पांडेय को अध्यक्ष, शिवानंद यादव को कोषाध्यक्ष, अरविंद कुमार को संरक्षक, विक्रम को संयोजक तथा शारदा देवी को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा अन्य पदों पर भी सदस्यों को जिम्मेदारियां दी गईं।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि रामलीला का शुभारंभ 11 अक्टूबर 2026 से किया जाएगा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है। समिति द्वारा रामलीला के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से प्रस्तुत करने की तैयारी की जा रही है। आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों से सहयोग की अपील भी की गई।
