संवाददाता@रामकेश यादव…..

विकास खंड करमा अंतर्गत कसया कला स्थित जे एस पी महाविद्यालय (JSP College) परिसर में एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की आरंभ अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र के जिला महामंत्री डॉ. प्रसन्न पटेल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन-दर्शन और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना ही उनके अंत्योदय का मूल ध्येय था, जिसे आज हम सभी को अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर जे एस पी महाविद्यालय के संस्थापक पारस नाथ सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया और युवाओं से पंडित दीनदयाल जी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता अर्जुन सिंह पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विकास मेहता (यूपी वाले), डॉ. प्रकाश कुमार, उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी जयप्रकाश वर्मा, हंस LX पब्लिक स्कूल (कसया कला) की प्रबंधिका ममता सिंह, डॉ. दशरथ, डॉ. प्रदीप कुमार, कनिष्क सिंह मौर्य, खुशबू, सुनीता यादव एवं संध्या सिंह मौर्या सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्रशासन की ओर से सभी उपस्थित अतिथियों व आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया