• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. बारिश से सब्जियों की आवक घटी, किसानों की चिंता बढ़ी,खेत में फसल खराब होने का डर

JK Gupta by JK Gupta
September 25, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


रॉबर्ट्सगंज नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रुक-रुककर हो रही बारिश शुक्रवार को भी जारी रही। लगातार बारिश का असर अब खेत से लेकर सब्जी मंडी और आम उपभोक्ता की रसोई तक दिखाई देने लगा है। खेतों में सब्जियों की तुड़ाई प्रभावित होने से रॉबर्ट्सगंज की  में शुक्रवार को आम दिनों की अपेक्षा किसानों की संख्या और सब्जियों की आवक कम रही। आवक कम होने से कई सब्जियों के दाम में भी तेजी देखने को मिली।

मंडी में सब्जी लेकर पहुंचे किसान राम नरेश, धनजी और सुनील ने बताया कि पिछले दिन से लगातार बारिश होने के कारण खेतों में जाकर सब्जियों की तुड़ाई करना मुश्किल हो गया है। खेत गीले होने से मजदूर भी आसानी से नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में जिस मात्रा में रोज सब्जियां मंडी पहुंचती थीं, उतनी आवक नहीं हो पा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

किसान बाबूलाल, बाबुंदर, सीताराम और रामनारायण ने बताया कि परेशानी केवल तुड़ाई तक सीमित नहीं है। लगातार बारिश से खेतों में नमी और पानी बढ़ने के कारण गोभी, मिर्च, बैंगन और खीरा जैसी फसलों पर असर पड़ रहा है। किसानों के मुताबिक कई जगह पौधों की जड़ में पानी रुकने से पौधे कमजोर हो रहे हैं, वहीं कुछ सब्जियों में कीड़े लगने और सड़न की समस्या भी सामने आ रही है।

मंगूराही के किसान मानसिंह ने बताया की बारिश लंबी खिंचने पर किसानों को दोहरी चिंता है। एक तरफ खेत में तैयार फसल की तुड़ाई नहीं हो पा रही है, वहीं दूसरी तरफ उत्पादन घटने की आशंका बनी हुई है। किसान बताते हैं कि यदि बारिश के कारण फसल खराब होती है तो लागत निकालना भी मुश्किल हो सकता है।

इसका असर उपभोक्ताओं पर भी पड़ रहा है। मंडी में उपलब्धता घटने पर फुटकर बाजार में सब्जियों की कीमत बढ़ने का दबाव बन रहा है। हालिया मंडी आंकड़ों में रॉबर्ट्सगंज में हरी मिर्च, प्याज,गोभी, खीरा, बैंगन सहित अन्य सब्जियों के दाम बढे हैं। बारिश जारी रहने पर आने वाले दिनों में खेतों से मंडी तक सब्जियों की आवक और प्रभावित होने की आशंका किसानों ने जताई है। ऐसे में इसका असर किसानों की आमदनी के साथ-साथ रसोई के बजट पर भी पड़ सकता है।

Post Views: 3
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

बीजपुर. भारी वाहन के धंसने से आवागमन बाधित

Next Post

TV से क्यों दूर हुईं आशा नेगी, OTT पर काम मिलने की जताई खुशी, बोलीं- ‘मैं आजाद रहना चाहती हूं’

Next Post
TV से क्यों दूर हुईं आशा नेगी, OTT पर काम मिलने की जताई खुशी, बोलीं- ‘मैं आजाद रहना चाहती हूं’

TV से क्यों दूर हुईं आशा नेगी, OTT पर काम मिलने की जताई खुशी, बोलीं- 'मैं आजाद रहना चाहती हूं'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.