Last Updated:
आशा नेगी ने सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे स्टारर शो में ‘पवित्र रिश्ता’ में आशा नेगी ने पूर्वी बन दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी. टीवी से शुरुआत करने के बाद आशा अब ओटीटी पर धाक जमा रही हैं.
नई दिल्ली. आशा नेगी इन दिनों हॉरर-कॉमेडी वेब सीरीज ‘अली बाबा और 40 भूत’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. इस शो में वो बिलकुल अनदेखे अवतार में नजर आएंगी. सीरीज ‘अली बाबा और 40 भूत’ में वह एक घोस्ट हंटर के किरदार में नजर आ रही हैं, जो अपने लापता पिता की तलाश में अपने होमटाउन लौटती है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ashanegi)
आशा नेगी इन दिनों ओटीटी पर धाक जमा रही हैं. वो अलग-अलग शोज में हर तरह के किरदार के साथ एक्सपेरिमेंट कर रही हैं. एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें इस बदलाव के साथ काम करने की आजादी काफी पसंद आ रही है. आईएएनएस के साथ बातचीत में आशा नेगी ने अपने टीवी के दिनों को याद किया.(फोटो साभार इंस्टाग्राम ashanegi)
आशा नेगी ने कहा कि टीवी पर काम करने के दौरान उन्हें पूरे दिन शूटिंग करनी पड़ती थी. उनका सारा समय सेट पर बितता था. एक्ट्रेस का कहना है कि ऐसे में निजी जिंदगी के लिए समय निकालना काफी मुश्किल होता था.(फोटो साभार इंस्टाग्राम ashanegi)
Add News18 as
Preferred Source on Google
आशा नेगी ने ओटीटी प्रोजेक्ट्स की शूटिंग एक तय समय सीमा में पूरी हो जाती है, जिसके बाद वह अपने लिए भी वक्त निकाल पाती हैं. उनका कहना है कि ओटीटी पर काम करने की वजह से उन्हें पर्सनल लाइफ के लिए भी समय मिलता है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ashanegi)
आशा नेगी ने कहा कि वह खुद को किसी एक माध्यम तक सीमित नहीं रखना चाहतीं. उनके लिए सबसे जरूरी अच्छी कहानी और बेहतर किरदार हैं. एक्ट्रेस के मुताबिक, वह एक एक्टर हैं और उनका मकसद अलग-अलग तरह के अच्छे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनना है, फिर चाहे वह ओटीटी हो, फिल्म हो या टेलीविजन. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ashanegi)
आशा नेगी ने आगे कहा, ‘मैं एक एक्टर हूं और बस एक्टिंग करना चाहती हूं. अच्छे प्रोजेक्ट्स करना चाहती हूं, चाहे वो ओटीटी हो, फिल्म हो या फिर टेलीविजन. फिलहाल मैं बस आजाद रहना चाहती हूं. इस समय मैं ज्यादा ओटीटी इसलिए कर रही हूं क्योंकि यह एक-दो या तीन महीने में खत्म हो जाता है और फिर आप फ्री हो जाते हो’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ashanegi)
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि ओटीटी पर काम करने के बाद उन्हें अपनी निजी जिंदगी के लिए भी समय मिल जाता है. आशा ने आगे कहा, ‘फिर आप थोड़ी अपनी जिंदगी भी जीते हैं क्योंकि मुझे याद है कि टेलीविजन पर काम करते हुए मेरी अपनी कोई जिंदगी ही नहीं थी. हालांकि, ओटीटी में काम करने के बाद आप थोड़ा अपनी जिंदगी जीते हैं, फिर आप दूसरे प्रोजेक्ट पर जाते हैं और आप एक बिल्कुल अलग किरदार निभा रहे होते हैं.’(फोटो साभार इंस्टाग्राम ashanegi)
आशा के लिए काम करने का यह तरीका इसलिए भी खास है क्योंकि हर नए प्रोजेक्ट के साथ उन्हें खुद को एक नए किरदार में ढालने का मौका मिलता है. वह अलग-अलग कहानियों और किरदारों को एक्सप्लोर करने की इस प्रक्रिया को एंजॉय कर रही हैं. ‘अली बाबा और 40 भूत’ इन दिनों जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर रही है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ashanegi)

