• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

खुशबूदार व औषधीय पौधों की खेती के लिए सरकार की इस योजना का लें लाभ, इन दस्तावेज के साथ करें 30 तक आवेदन, जानें

Admin by Admin
September 25, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
खुशबूदार व औषधीय पौधों की खेती के लिए सरकार की इस योजना का लें लाभ, इन दस्तावेज के साथ करें 30 तक आवेदन, जानें


Last Updated:September 25, 2026, 15:08 IST

Rampur News: मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक मिशन योजना के तहत किसानों को खेती और खेती से जुड़े दूसरे काम शुरू करने के लिए 40 प्रतिशत तक की आर्थिक मदद दी जाएगी. इसके लिए जिले को अलग अलग कामों के लक्ष्य मिल गए हैं. योजना का फायदा लेने के लिए किसानों को 30 सितंबर तक आवेदन करना होगा. समें खुशबूदार फसलों की खेती, औषधीय फसलों की खेती, केले के पौधों की नई तकनीक से तैयार पौध लगाना, खेत में मल्चिंग करना और फसल को सुरक्षित रखने के लिए ईको फ्रेंडली लाइट कवर जैसे काम शामिल हैं.

रामपुर: जिले के किसानों के लिए काम की खबर है. जिला अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के अनुसार मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक मिशन योजना के तहत किसानों को खेती और खेती से जुड़े दूसरे काम शुरू करने के लिए 40 प्रतिशत तक की आर्थिक मदद दी जाएगी. इसके लिए जिले को अलग अलग कामों के लक्ष्य मिल गए हैं. योजना का फायदा लेने के लिए किसानों को 30 सितंबर तक आवेदन करना होगा.

इस योजना में किसानों को कई तरह के कामों के लिए मदद मिलेगी. इसमें खुशबूदार फसलों की खेती, औषधीय फसलों की खेती, केले के पौधों की नई तकनीक से तैयार पौध लगाना, खेत में मल्चिंग करना और फसल को सुरक्षित रखने के लिए ईको फ्रेंडली लाइट कवर जैसे काम शामिल हैं. इसके अलावा कम खर्च में मशरूम उगाने की यूनिट लगाने और मधुमक्खी पालन शुरू करने के लिए भी योजना का लाभ लिया जा सकता है.

किसान के फसल को मिलेगी सुरक्षा

खेत के चारों तरफ तार या दूसरी चीजों से घेराबंदी कराने के लिए भी मदद मिलेगी. इससे किसान अपनी फसल और खेत की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम कर सकेंगे. खेती में इस्तेमाल होने वाली मशीनों पर भी अनुदान दिया जाएगा. इसमें पावर टिलर और पावर नेपसेक स्प्रेयर जैसी मशीनें शामिल हैं. उद्यान विभाग के मुताबिक मशीनों से जुड़े कामों में इलेक्ट्रिक मशीनों को प्राथमिकता दी जाएगी. अगर कोई किसान इलेक्ट्रिक मशीन के लिए आवेदन करता है तो उसे आवेदन के साथ उस मशीन की इलेक्ट्रिक कोटेशन भी देनी होगी. इससे विभाग को मशीन की कीमत और उससे जुड़ी जानकारी मिल सकेगी.

योजना का लाभ लेने के लिए ये हैं जरूरी दस्तावेज 

योजना का लाभ लेने के लिए किसान को कुछ जरूरी कागज जमा करने होंगे. इसमें आधार कार्ड, खेत की खतौनी, बैंक पासबुक और फोटो शामिल हैं. किसान उद्यान विभाग के डीबीटी हार्टिकल्चर पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा किसान किला स्थित अधीक्षक राजकीय उद्यान कार्यालय में जाकर भी आवेदन कर सकते हैं. जिला अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि जिले में योजना के तहत अलग अलग कामों के लिए लक्ष्य मिल चुके हैं. पात्र किसानों को तय लागत का 40 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा. किसानों को आवेदन करते समय सभी जरूरी कागज तैयार रखने की सलाह दी गई है ताकि आवेदन में किसी तरह की परेशानी न हो.

इस योजना में आवेदन की तारीख काफी अहम है. विभाग के अनुसार योजना का फायदा पहले आवेदन करने वाले पात्र किसानों को पहले दिया जाएगा. यानी किसान जितनी जल्दी आवेदन करेंगे उतना ही उन्हें उपलब्ध लक्ष्य के तहत लाभ मिलने की प्रक्रिया में पहले शामिल किया जाएगा। इसलिए किसानों को आखिरी तारीख का इंतजार नहीं करना चाहिए. इच्छुक किसान 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं. योजना से जुड़ी अधिक जानकारी लेने या आवेदन करने में मदद के लिए किसान किला स्थित अधीक्षक राजकीय उद्यान कार्यालय रामपुर में योजना प्रभारी से संपर्क कर सकते हैं.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

About the Author

authorimg

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ें

Location :

Rampur,Rampur,Uttar Pradesh

First Published :

September 25, 2026, 15:08 IST



Source link

Post Views: 3
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

TV से क्यों दूर हुईं आशा नेगी, OTT पर काम मिलने की जताई खुशी, बोलीं- ‘मैं आजाद रहना चाहती हूं’

Next Post

‘पिता जी को मेरी श्रद्धांजलि आप सभी को धन्यवाद कहकर होगी’ मुश्ताक खान के बेटे ने फैंस के प्यार पर जताया आभार

Next Post
‘पिता जी को मेरी श्रद्धांजलि आप सभी को धन्यवाद कहकर होगी’ मुश्ताक खान के बेटे ने फैंस के प्यार पर जताया आभार

'पिता जी को मेरी श्रद्धांजलि आप सभी को धन्यवाद कहकर होगी' मुश्ताक खान के बेटे ने फैंस के प्यार पर जताया आभार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.